एक तरफ जहाँ रविचंद्रन अश्विन को लगातार टी-20 और वनडे टीम से नजरअंदाज किया जा रहा है तो दूसरी तरफ ये तमिलनाडु प्रीमियर लीग में शानदार कप्तानी करते हुए नजर आ रहे है। जी हाँ, इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है जहाँ वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है लेकिन पिछला मैच जरूर हारी है।

टीम इंडिया के टेस्ट के खतरनाक स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन जिन्हें पिछले कई महीनों से भारतीय वनडे और टी-20 में जगह बनाने में विफल रहे है। हालाँकि ये टेस्ट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए देखे गए है। बीते दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी अच्छी गेंदबाजी कीं।
तो कर सकते है वापसी
रविचंद्रन अश्विन इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान है और गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे है। इन्होंने उदघाटन मैच में पहले तो बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए धुआंधार 42 रनों की पारी खेली थी, इसके बाद गेंदबाजी में भी बल्लेबाजों को खूब परेशाण करते हुए 4 ओवर में महज 25 रन देकर 2 विकेट लिए थे।
टूर्नामेंट के दूसरे मैच में इन्हें बल्लेबाजी का तो मौका नहीं मिला लेकिन पहले गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में इस बार भी 25 रन दिए लेकिन 3 विकेट लिए। इस तरह इनके शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम में वापस जगह बन सकती है। हालाँकि इन्हें लगातार टेस्ट में तो मौका दिया जा रहा है परन्तु जुलाई 2017 के बाद से इन्हें वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका नहीं दिया जा रहा है।

ऐसा रहा है अब तक का सीमित ओवरों का कैरियर
अश्विन जिन्होंने हमेशा से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक इन्होंने 111 वनडे मैच खेले है जिसमें कुल 150 विकेट लिए है और साथ ही बल्लेबाजी में एक अर्द्धशतक भी बनाया है।
वहीं टी-20 की अगर बात की जाए तो 46 मैच खेले है जिसमें 52 विकेट अपने नाम किये है। इस दौरान इन्होंने 2 बार चार विकेट लिए है। लेकिन अब देखने वाली बात यही होगी कि क्या इन्हें वापस भारतीय टीम में जगह मिलेगी या नहीं।
The post अश्विन ने पेश की वनडे और टी-20 में वापसी की दावेदारी, पहले खेली तूफानी पारी फिर गेंद से नचाया appeared first on SportzWiki Hindi.