इन दिनों कैरेबियाई टीम अपनी सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ लोहा ले रही है। एशिया की सबसे उभरती टीमों में से एक बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अब वेस्टइंडीज की टीम टी-20 सीरीज में इसका बदला चुकता करने की कोशिश में है।

कैरेबियाई टीम ने टी-20 सीरीज में गेल को दिया आराम
टी-20 सीरीज में इस हार के बदले को चुकता करने के लिए वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। 31 जनवरी से सेंट किट्स से 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होना है और इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को अपनी टीम का चयन किया है जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को आराम दिया गया है।

इन दो युवा खिलाड़ियों को मिली 13 सदस्यीय टीम में जगह
बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज के लिए जहां क्रिस गेल को आराम दिया गया है, तो वहीं दो युवा खिलाड़ी चाडविक वाल्टन और शेल्डन कॉटरेल को शामिल किया है।साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मैच में नहीं खेल सके स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी आन्द्रे रसेल की वापसी हो गई है।

शेल्डन कॉटरेल और चाडविक वाल्टन को मिला मौका
तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल और बल्लेबार चाडविक वाल्टन ने हाल ही में कनाडा में खेली गई ग्लोबल टी-20कनाडा लीग में हिस्सा लिया था। इस लीग में शेल्डन कॉटरेन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हुए थे, तो वहीं चाडविक वाल्टन ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए कुछ पचासे जड़े थे। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ इन दोनों खिलाड़ियों से वेस्टइंडीज की टीम को बड़ी उम्मीदें हैं।

क्रिस गेल को दिया आराम
तो वहीं दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को वेस्टइंडीज ने आराम दिया है। क्रिस गेल वनडे टीम का हिस्सा थे। टी-20 सीरीज में क्रिस गेल को आराम देने को लेकर वेस्टइंडीज के चयनकर्ता कर्टनी ब्राउन ने कहा कि
“हमने क्रिस गेल को आराम दिया है और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को गेंदबाजी में विविधता के लिए जोड़ा है। टीम यूके में खेले गए चैरेटी मैच में अच्छे प्रदर्शन के बाद उसी को दर्शाती है।”

टीम- कार्लोस ब्रेथवेट(कप्तान), सैमुआल बद्री, शेल्डन कॉटरेल, आन्द्रे फ्लेचर, ईविन लेविस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमेन पावेल, दिनेश रामदिन, आन्द्रे रसेल, चाडविक वाल्टन, केसरिक विलियम्स
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से कैरेबियाई टीम ने दिया इस दिग्गज को आराम, इन दो युवा खिलाड़ियों को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.