Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगर बारिश के कारण रद्द होता है सीरीज का तीसरा टी-20 मैच, तो इस तरह निकलेगा सीरीज का परिणाम

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 मैच ब्रिस्टल के मैदान पर खेला जाना है. आपकों बता दें, कि इस सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर में खेला गया था और इस मैच को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते बड़े ही आसानी से 8 विकेट से जीत लिया था. हालाँकि, इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने भी कार्डिफ में अच्छी वापसी करते हुए भारत को 5 विकेट से हरा दिया था.

दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला 

आपकों बता दें, कि सीरीज का अंतिम मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा. ब्रिस्टल में होने वाले इस तीसरे टी-20 मैच को जो भी टीम जीतने में कामयाब होगी. वह टीम सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लेगी.

बारिश के कारण रद्द हो सकता है मैच 

आपकों बता दें, कि इस मैच के दौरान बारिश आने की संभावना है. ब्रिस्टल में बहुत ज्यादा बारिश होती है और इस मैदान पर भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मैच बारिश के कारण रद्द भी हो सकता है.

मैच रद्द होने पर सीरीज 1-1 से रहेगी बराबर 

आपकों यह भी बता दें, कि अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो यह सीरीज 1-1 से बराबर हो जायेगी. दोनों में से कोई भी टीम इस टी-20 सीरीज को अपने नाम नहीं कर पायेगी.

भारत और इंग्लैंड के बीच पिछली तीन मैचों की टी-20 सीरीज भारत में खेली गई थी. इस टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 2-1 से अपने नाम कर लिया था.

आपकों यह भी बता दें, कि भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच आज तक कुल 13 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गये है. जिसमे से 7 मैच इंग्लैंड की टीम ने जीते हुए है और 6 मैच भारत की टीम ने जीते हुए है.

अगर यह मैच रद्द होता है और सीरीज 1-1 से बराबर होती है, तो यह भारत के लिए एक अच्छा नतीजा होगा, क्योंकी इंग्लैंड के खिलाफ उन्ही की धरती पर सीरीज बराबर करवाना भारत के लिए एक बड़ी बात होगी.

 

 

The post अगर बारिश के कारण रद्द होता है सीरीज का तीसरा टी-20 मैच, तो इस तरह निकलेगा सीरीज का परिणाम appeared first on SportzWiki Hindi.