सोच्चि। क्रोएशिया ने पेनल्टी शूट आउट में रूस पर शनिवार को 4-3 की जीत के साथ ही 20 साल बाद फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
इसके साथ ही क्रोएशियाई टीम लगातार दो नॉकआउट मैच पेनल्टी शूटआउट में जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले 1990 में अर्जेंटीना ने युगोस्लाविया और इटली के खिलाफ दो नॉकआउट मुकाबले जीत थे। इस विश्व कप में क्रोएशिया ने रूस और डेनमार्क को मात दी।
जन्मदिन से पहले महेन्द्र सिंह धोनी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धियां
वहीं मेजबान रूस का इस बार विश्व कप जीत का सपना टूट गया। अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर ही रूस की उम्मीदों के पंखों को क्रोएशिया ने काट दिया। क्रोएशिया का अब अन्तिम चार में बुधवार को इंग्लैंड से मुकाबला होगा। जिसने एक अन्य मैच में स्वीडन को शिकस्त देकर सेमीफाइलन में जगह बनाई।
क्रोएशिया और रूस के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला निर्धारित 90 मिनट में मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद शूट आउट की सहायता ली गई।इसमें क्रोएशियाई टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही।
इस मैच में रूस के डेनिस चेरीशेव ने मैच के 31वें मिनट में गोल दागकर मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 39वें मिनट में क्रमरिच के गोल की बदौलत क्रोएशिया ने स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके बाद निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका।
अब वनडे शृंखला से भी बाहर हुए बुमराह, शार्दुल ठाकुर टीम में शामिल
शतक लगाने के बाद केएल राहुल ने कही ये बडी बात
इस हार के साथ में एक तरह से रूस में मातम सा छा गया। मेजबान टीम के प्रशंसक गम में डूब गए। जबकि क्रोएशिया के प्रशंसक खुशी से नाचने लगे।मेजबान रूस ने इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन जैसी मजबूत टीम को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया था, लेकिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वह क्रोएशिया की चुनौती से पार नहीं पा सका।