Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केन्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बना डाला टी-20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर

क्रिकेट के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट टी-20 को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. कुछ ऐसी ही बल्लेबाजी सोमवार को केन्या टीम ने दिखाई है. केन्या ने टी-20 में 6 विकेट पर 270 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया तीन विकेट खोकर 263 रन बना चुकी है. जबकि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच विकेट पर 263 का स्कोर बनाया है. हालांकि दुर्भाग्यवश केन्या का ये रिकॉर्ड दर्ज नही किया जाएगा.

केन्या ने टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर वर्ल्ड टी-20 क्वालीफाई मैच के दौरान रवांडा क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाया है. यह मैच किगली के गहंगा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. केन्या की ओर से इस पारी में चार बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक लगाए हैं.

इस वजह से नही होगा रिकॉर्ड दर्ज 

केन्या द्वारा टी-20 क्रिकेट में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर आईसीसी के रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज नही किया जाएगा. जिसकी वजह आईसीसी द्वारा जनवरी 2019 को लाया गया एक नियम है. इस नियम के मुताबिक दोनों टीमों का आईसीसी का फुल मेम्बर होना जरुरी है. इसलिए केन्या का ये शानदार रिकॉर्ड आईसीसी की रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज नही होगा.

केन्या के बल्लेबाजों ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 

केन्या की ओर एक या दो नही बल्कि चार अर्द्धशतक लगे हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए केन्या के ओपनर बल्लेबाज डीएम गोदारिया ने 31 गेंदों पर 56 और एए ओबांडा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 63 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े.

जबकि इसके अलावा आरआर पटेल और सीओ ओबुआ ने क्रमशा 51 और 63 रनों की पारी खेली. पटेल ने 23 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं ओबुआ ने चार चौके और पांच छक्के लगाए. हालांकि इस सब में सबसे तेज पारी ओबांडा की ही रही जिन्होंने 286.36 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए.

The post केन्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बना डाला टी-20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर appeared first on SportzWiki Hindi.