Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले ही टी-20 मैच में विराट कोहली ने बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड

मैनचेस्टर। कुलदीप यादव (24 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बाद लोकेश राहुल (नाबाद 101) की शतकीय पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पहले टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट से शिकस्त दी।

इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जैसे ही विराट कोहली ने मैच में आठवां रन बनाया वे टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही वह टी-20 क्रिकेट में इस आंकड़े को छूने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

इंडोनेशिया ओपन में प्रणय ने किया बड़ा उलटफेर, लिन डैन को किया टूर्नामेंट से बाहर

इस मामले में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैकुलम ने 67वें टी-20 मैच की 66वीं पारी में सबसे तेज दो हजार रन की उपलब्धि हासिल की थी।

विराट कोहली ने 60वें टी-20 मैच की 56वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में नाबाद 20 रन की पारी खेली। विराट कोहली के नाम अब टी-20 क्रिकेट में 2012 रन हो गए हैं। इससे पहले विराट ने 59 मैचों की 55 पारियों में 1992 रन बनाए थे।

मां बनने के बाद सेरेना ने विंबलडन में किया जीत से आगाज

वहीं न्यूजीलैंड के एक अन्य सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 68 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।इससे पहले न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (2271), ब्रेंडन मैकुलम (2140) और पाकिस्तान के शोएब मलिक (2039) ही टी-20 में दो हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर सके थे।

इससे पहले टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम ही दर्ज है। कोहली ने केवल 27 पारियों में ही एक हजार रन बना दिए थे। जबकि आरोन फिंच ने 29 पारियां में ये उपलब्धि हासिल की।

कुलदीप की शानदार गेंदबाज के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन पर रोक दिया। इसके जवाब में भारत ने दो विकेट पर 163 रन बनाकर 18.2 ओवर में ही मैच समाप्त कर दिया। भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।