Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुसरे टी-20 से बाहर होगा यह स्टार खिलाड़ी, कृणाल पंड्या करेंगे डेब्यू!

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल कार्डिफ के सोफिया क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से खेला जाने वाला है। इस मैच में टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी तो होम टीम वापसी की तैयारी के साथ ग्राउंड पर उतरने वाली है। इस मैच में हार्दिक के बड़े भाई कृणाल पांड्या को भी प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है।

क्रुनाल पांड्या

इससे पहले आपको बता दें कि भारत ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दो टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया और उसके बाद 3 जुलाई को इंग्लैंड को पहले ही मैच में 8 विकेटों से हराया जो मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। लेकिन इस दौरान वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह पहले से ही बाहर हो चुके है और उनकी जगह कृणाल पांड्या और दीपक चाहर को मौका मिला है।

दूसरे मैच में कर सकते है डेब्यू

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा कल कार्डिफ के सोफिया क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से खेला जाने वाला है। इस मैच में कृणाल पांड्या को प्लेइंग इलेवन में पहली बार मौका मिल सकता है, लेकिन अभी तक किसी ने आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है। इन्होंने आईपीएल के 11वें सीजन में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था और उसके बाद भारत ए टीम में भी खेलने का मौका मिला।

इन में से किसी एक को बाहर कर कृणाल को मिल सकता मौका

अगर हम बात करें कि इन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है तो बाहर किसे निकाला जा सकता है, तो उमेश यादव यादव या भुवनेश्वर कुमार में से किसी एक को बाहर कर टीम में जगह दी जा सकती है। हालाँकि इन दिनों है तो सभी अच्छी फॉर्म में लेकिन फिर भी बदलाव किया जा सकता है।

The post दुसरे टी-20 से बाहर होगा यह स्टार खिलाड़ी, कृणाल पंड्या करेंगे डेब्यू! appeared first on SportzWiki Hindi.