ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम इन दिनों जिम्बाब्वे आयी हुई है, जहाँ वो टी-20 मैच खेल रही है। इसमें आज पाकिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जिसमें शोएब मलिक ने अपने नाम एक बड़ा कारनामा किया है और वो पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए है।

इससे पहले आपको बता दें कि आज यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है और अभी पाकिस्तानी टीम बल्लेबाजी कर रही है।
पहले खिलाड़ी बने शोएब मलिक
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक आज अपना 100 वां टी-20 मैच खेल रहे है और ये पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए है जिन्होंने 100 मैचों का आंकड़ा छुआ है। इनके बाद शाहिद अफरीदी है जिनके नाम 99 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही यह बड़ा कारनामा करने वाले ये इकलौते खिलाड़ी बन गए है।
Shoaib Malik becomes the first player to feature in 100 matches in Men’s T20I cricket.
Jenny Gunn (104) and Suzie Bates (101) played more than 100 games in Women’s T20I cricket. #AUSvPAK— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) July 2, 2018
बन चुके है 2 हजारी भी
इस्ससे पहले आपको बता दें कि पूर्व कप्तान वर्तमान बल्लेबाज शोएब मलिक जो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो हजार या इससे ज्यादा रन बनाने में अभी तीसरे नंबर पर है और यह कारनामा इन्होंने इसी सीरीज में पहले मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था।

ऐसा रहा है इनका कैरियर

pic creadit; espn cricinfo
अगर हम इनके कैरियर पर एक नजर डालें तो इनका यह 100 वां मैच है और इसमें इन्होंने दो हजार से कुछ ज्यादा रन बनाये है। वहीं अगर टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो इन्होंने टेस्ट में 35 मैच ही खेले है जिसमें 35 से ज्यादा की औसत से 1898 रन बनाये है। तो वनडे में 261 मैचों में 35 से ज्यादा की औसत से कुल 6975 रन बनाये है। मलिक जो गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते है और टी-20 क्रिकेट में 28 विकेट ले चुके है।
The post धोनी रह गये काफी पीछे शोयब मलिक के नाम जुड़ा टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.