हरारे। सलामी बल्लेबाज फख्र जमान (73) की अर्धशतकीय पारी के बाद शाहीन शाह अफरीदी (37 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने गुरुवार को त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 45 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने पिछले मैच में कंगारू टीम से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है।
ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता सुशील को चार साल में पहली बाउट में मिली हार
पाक टीम को टी-20 शृंखला में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया से नौ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। मैन ऑफ द मैच सलामी बल्लेबाज फख्र जमान की अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 194 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जमान ने केवल 42 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए ये अर्धशतकीय पारी खेली।
उनके अलावा पाकिस्तान की ओर से हुसैन तलत ने 30, शोएब मालिक ने 27 और आसिफ अली ने नाबाद 37 रन का योगदान दिया। वहीं कंगारू टीम की ओर से एंड्यू टाई ने 35 रन पर तीन और जे रिचर्डसन ने 43 रन पर दो विकेट हासिल किए।
लगातार छठी टी-20 शृंखला जीतने उतरेगी भारतीय टीम
इसके जवाब में पाकिस्तान के युवा गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। कंगारू टीम की ओर से विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 37 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने एक समय अपने छह विकेट केवल 106 रन पर ही खो दिए थे। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज डी आरसी शार्ट ने भी 28 रन का योगदान दिया। जबकि पिछले मैच में विश्व रिकॉर्ड पारी खेलने वाले कप्तान आरोन फिंच इस मुकाबले में केवल 11 रन ही बना सके।
पाकिस्तान की ओर से आफरीदी ने चार ओवर में 37 रन पर तीन विकेट हासिल किए। इस हार से ऑस्ट्रेलिया की सेहत पर कोई प्रभाव पडऩे वाला नहीं है। दोनों ही टीम पहले ही सीरीज के फाइनल में जगह बना चुकी है जबकि मेजबान जिम्बाब्वे टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।