बॉल टेंपरिंग कांड में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ इन दिनों कनाडा की राजधानी टोरंटो में खेली जा रही ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में खेल रहे हैं। स्टीवन स्मिथ ने इस टी-20 लीग में 3 महीनें बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी करते हुए शानदार शुरूआत की थी लेकिन दूसरे मैच में स्टीवन स्मिथ कोई कमाल नहीं दिखा सके और 10 रन बनाकर ही चलते बने।

स्टीवन स्मिथ दूसरे मैच में नहीं दिखा सके कोई कमाल
28 जून से कनाडा में शुरू हुई ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में स्टीवन स्मिथ टोरंटो नेशनल्स की टीम की ओर से खेल रहे हैं। स्मिथ पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉल टेंपरिंग कांड के दोषी पाए जाने के बाद द्वारा 12 महीनों के प्रतिबंध लगा दिया गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ पर ऑस्ट्रेलिया में हर तरह की क्रिकेट खेलने से रोकने के बाद उन्होंने तीन महीनों के बाद कनाडा टी-20 लीग का रूख किया।

दूसरे मैच में 10 रन का ही योगदान दे सके स्मिथ
ऐसे में स्टीवन स्मिथ क्रिकेट के मैदान में इस टी-20 लीग के जरिए 3 महीनों बाद वापसी करने में कामयाब रहे। स्टीवन स्मिथ ने पहले मैच में 41 गेंदो में 61 रनों की पारी खेल शानदार अंदाज में वापसी की लेकिन शनिवार को खेले गए अपने दूसरे मैच को कोई खास छाप नहीं छोड़ सके और 10 गेंदो में 10 रन ही बना सके।

स्मिथ की टीम ने पहले खेलते हुए बनाए 169 रन
स्टीवन स्मिथ की टीम टोरंटो नेशनल्स का दूसरा मुकाबला एडमोंटन रॉयल्स के खिलाफ खेला गया। शनिवार को खेले गए इस मैच में टोरंटो की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाने में कामयाब रही। स्टीवन स्मिथ तो 10 रन ही बना सके तो वहीं नेशनल्स के लिए एन कुमार ने 55 और कप्तान किरोन पोलार्ड ने 28 रनों का योगदान दिया।

एडमोंटन रॉयल्स ने लक्ष्य को केवल 15 ओवर में ही किया हासिल
इस सम्मानजनक स्कोर के जवाब में एडमोंटन रॉयल्स की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज ल्यूक रोंकी और आन्द्रे फ्लेचर ने तूफानी अंदाज में शुरूआत की और केवल 4 ओवरों में ही 71 रन जोड़ डाले। ल्यूक रोंकी ने 18 गेंदो में 47 रन बनाए तो वहीं आन्द्रे फ्लेचर ने 39 गेंदो में 68 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 15 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य अर्जित करवा लिया।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ल्युक रोंची ने खेली ग्लोबल टी-20 में सबसे तेज पारी, स्टीव स्मिथ ने प्रसंशको को किया निराश appeared first on SportzWiki Hindi.