स्पोर्ट्स डेस्क:ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बतौर कप्तान के रूप में सबसे बड़ी पारी खेलकर ये इतिहास रच दिया है। फिंच ने अपनी इस पारी के दौरान 76 गेंदों का सामना किया और 172 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी ही टीम के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 145 की सबसे बड़ी पारी खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया था।
लेकिन आज के मैच में फिंच ने 16 चौकों और 10 छक्कों की तूफानी पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आॅस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों दो विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर बनाया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और ये मैच हार गई। पहले विकेट के लिए 19.2 ओवरों में 223 रन की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी की है। इससे पहले न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और केन विलियम्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 171 रन की सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड था। किक्रेट में रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं। इस सीरीज में आॅस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की है।
इंग्लैंड दौर के समय आॅस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन एकदम खराब था। उस सीरीज में आॅस्ट्रेलिया के नाम बहुत शर्मनाक रिकॉर्ड बने थे। लेकिन टीम हमेश एक जैसे दौर से नहीं गुजरती है और टीम का प्रदर्शन अच्छा और खराब दोनों ही आते जाते रहते हैं। इस मैच को देखकर दर्शकों ने अपने टिकट के पैसों की अच्छी भरपाई की है।फिंच के इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं होगा लेकिन आने वाले समय में ये रिकॉर्ड जरूर टूट सकता है।
Herald