भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में होने जा रहा है। इस मैच को लेकर दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए पहले मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त को बना लिया है।

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज
पहले टी-20 मैच में जीतने के साथ ही विराट कोहली की सेना दूसरे टी-20 मैच में बुलंद हौंसलों के साथ उतरने को तैयार है। भारतीय टीम की नजरें इस मैच में जीत के साथ ही सीरीज फतह करने पर टिकी हैं, तो वहीं इंग्लैंड की टीम किसी भी तरह भारतीय टीम को जीत से रोककर सीरीज में रोमांच बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

भारत के पास ऐतिहासिक सफलता हासिल करने का बड़ा मौका
विराट कोहली की कप्तानी में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही भारतीय टीम के लिए दूसरा टी-20 मैच एक बहुत बड़े ऐतिहासिक पल का गवाह बन सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम अगर दूसरे टी-20 मैच अपने नाम करने में कामयाब रही तो भारत पहली बार ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम हासिल कर लेगी।
इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत के पास पहली बार टी-20 सीरीज जीतने का मौका
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड की सरजमीं पर कभी भी टी-20 सीरीज जीतने में सफलता हासिल नहीं की है। ऐसे में अगर कार्डिफ में होने वाले दूसरे टी-20 मैच को भारतीय टीम जीत लेती है, तो इंग्लैंड में पहली बार कोई टी-20 सीरीज जीतने की उपलब्धि हासिल करेगी। इस तरह से भारतीय टीम के लिए दूसरा टी-20 मैच कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है।

अब तक खेली गई पांच टी-20 सीरीज में रहा है इंग्लैंड का पलड़ा भारी
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के टी-20 द्विपक्षीय सीरीज के इतिहास की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 5 द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इसमें से 3 बार तो इंग्लैंड ने बाजी मारी है, तो वहीं भारत के नाम केवल एक सीरीज ही हाथ लगी है। इसके अलावा एक टी-20 सीरीज 1-1 के ड्रॉ के साथ खत्म हुई है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच जीतकर भारतीय टीम हासिल कर लेगी ये ऐतिहासिक उपलब्धि appeared first on SportzWiki Hindi.