Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की महिला टी-20 कप्तान पर गिरी गाज, बीए की डिग्री फर्जी

स्‍पोर्टस डेस्‍क। देश में फर्जी मार्कशीटस का खेल लगातार जारी हैं। राजनैतिक जगत में चल रही डिग्री की सियासत के बाद खेल की दूनियां भी इससे अछूति ना रह पाई। दरअसल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाडी और टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर की फर्जी डिग्री का खूलासा हो चुका हैं। इस बात की पूरी तरह से पुष्टि कर ली गई हैं की इस महिला खिलाडी के पास बीए की डिग्री पूरी तरह फर्जी हैं। दरअसल भारतीय टीम की ये महिला खिलाडी पंजाब में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नौकरी भी कर रही हैं जिसके उपर अब तलवार लटक चुकी हैं।

गौरतलब हैं कि हरमनप्रीत कौर को महिला क्रिकेट मे बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत रेलवे में नौकरी दी गई थी और इसी के बाद उनके उम्‍दा प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब पुलिस में डीएसपी की नौकरी सौंपी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस महिला क्रिकेट खिलाडी की डिग्री को मेरठ के चौधरी चरण सिंह (सीसीएस) विश्वविद्यालय में भेजा गया था जिसमें विश्वविद्यालय ने खुलासा किया की ये डिग्री या मार्कशीट पूरी तरह जाली हैं, इस बात की जानकारी सीसीएस विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार जीपी श्रीवास्तव खुद दी हैं।

खबरों के मुताबिक इस महिला खिलाडी की मार्कशीट से जूडा कोई भी सबूत वहां के मौजूदा रिकॉर्ड में नही पाया गया हैं, बल्कि जो नामांकन संख्या और अंकित अनुक्रमांक मार्कशीट में थे वे विश्‍वविधालय के रिकॉर्ड में उपलब्‍ध तक नही थें। विश्‍वविधालय ने इस महिला खिलाडी की मार्कशीट से जूडी ये रिर्पोट अप्रेल में ही पंजाब पुलिस को भेज दी थी। अगर बात हरमनप्रीत कौर की करें तो उनके पिता ने इस जांच को पूरी तरह बेबुनियाद या गलत ठहराया हैं। उनके पिता के अनुसार ये डिग्री बिल्‍कुल सही हैं। उनके पिता ने कहा हैं कि इसी डिग्री को देखकर उकनी बेटी को रेलवे में नौकरी मिली थी। गौरतलब हैं कि 1 मार्च, 2018 को हरमनप्रीत कौर को पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस नौकरी का कार्यभार सौंपा था।



Herald