पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली टीम है और इस कारण टीम के कई खिलाड़ी अपने नाम बड़े-बड़े रिकॉर्ड बना चुके है। हाल ही में टीम जिम्बाब्वे आयी हुई है, जहाँ वो ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के साथ टी-20 की त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है। इसमें पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने अपने नाम बड़े रिकॉर्ड बनाये है।

मोहम्मद हफीज टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,500 रन और 50 विकेट हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए है। हफीज ने अप्रैल 2014 में अपना 46वां विकेट लिया था, लेकिन कई मौकों पर गेंदबाजी करने पर इनके ऊपर रोक लगा दी गयी थी, और इससे छुटकारा पाना के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे थे लेकिन अभी इनके ऊपर कोई रोक-टोक नहीं है।
उन्हें पिछले साल अक्टूबर में फिर से प्रतिबंधित किया गया था जिससे पहले 3 विकेट लिए थे। हालांकि, मंजूरी मिलने पर, वह नौ महीने के बाद टी-20 इंटरनेशनल टीम में वापस आए, और अभी ऑस्ट्रेलिया तथा जिम्बाब्वे के खिलाफ जिम्बाब्वे में खेल रहे है। इस दौरान इन्होंने अपने नाम यह बड़ा कारनामा किया है।
एक नजर इस रिकॉर्ड पर
| खिलाड़ी | मैच | रन | औसत | 50 | विकेट | औसत | इकोनॉमी |
| शाहिद अफरीदी | 99 | 1,416 | 17.92 | 4 | 98 | 24.45 | 6.63 |
| शाकिब अल हसन | 66 | 1,265 | 21.81 | 6 | 77 | 21.01 | 6.75 |
| मोहम्मद हफीज | 82 | 1,665 | 22.50 | 9 | 51 | 23.00 | 6.66 |
| ड्वेन ब्रावो | 66 | 1,142 | 24.30 | 4 | 52 | 28.27 | 8.46 |
| थिसारा परेरा | 73 | 1,020 | 23.72 | 2 | 50 | 30.52 | 9.10 |
इस प्रकार दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद हफीज अभी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 या इससे ज्यादा रन और 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी बनकर उभरे है। हालाँकि इन्होंने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टी-20 मुकाबले में बिना कोई रन बनाये ही आउट हो गए।

अब तक ऐसा रहा है इनका कैरियर
इसी बीच अगर हम 37 वर्षीय क्रिकेटर की बात करें तो इन्होंने अपने कैरियर में इस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को छोड़ 82 मैच खेले है जिसमें इन्होंने बल्लेबाजी के दौरान 1665 रन बनाये और 51 विकेट अपने नाम किये है।
जबकि टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो हफीज ने अभी तक 50 मैच खेले है जिसमें 39 से ज्यादा की औसत से 3452 बनाए है और वनडे क्रिकेट में 200 मैचों में 6107 रन बनाये है।
The post ड्वेन ब्रावो और अफरीदी को पीछे छोड़ मोहम्मद हफीज बने टी-20 में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.