Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

20 रनों की पारी में ही वो रिकॉर्ड बना गये विराट जिसके सामने फीका रह गया राहुल का शतक

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया. इस टी-20 मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए इंग्लैंड टीम को चारो खाने चित कर दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने यह मैच 8 विकेट से राहुल के शानदार शतक के बदौलत बड़ी आसानी से जीत लिया. तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है.

 

इंग्लैंड ने खड़ा किया था 159 रन का स्कोर 

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाये.

 

 

इंग्लैंड की टीम ने शुरुआत जिस अंदाज में की उसको देखकर लग रहा  था कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ जो अभियान चला था वह आज भी चल रहा है,  बटलर ने 46 गेंदों पर 69 रन की धमाकेदार पारी खेली. जेसन रॉय ने भी 20 गेंदों पर 30 रन का योगदान दिया. इनके आउट होने के बाद यादव स्विंग और फिरकी के सामने कोई नहीं टिक सका पूरी टीम मात्र 159 रन बनाकर लौट गयी.

भारत के लिए कुलदीप यादव ने अपने करियर की सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 24 रन देकर पांच विकेट हासिल किये. वही भारत के लिए उमेश यादव ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.

कप्तान कोहली बने टी-20 में दो हजारी 

कप्तान कोहली ने ज्यों ही ओल्ड ट्रैफर्ड  के मैदान पर 8 रन पूरे किये वैसे ही कोहली 2000 के क्लब में शामिल हो गये. इसके बाद कोहली के करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गयी.

 

राहुल की शतकीय पारी से भारत ने किया लक्ष्य हासिल 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं क्यूंकि मात्र 4 रन के निजी स्कोर पर धवन पवेलियन वापस लौट गये.इसके बाद केएल राहुल ने पिच में दिवाली मचानी शुरू कर दी उन्होंने पिच के चारो ओर इंग्लैंड के गेंदबाजों को छांट छांट के मारा.  शानदार शतक लगाते हुए राहुल ने 54 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली.

इंग्लैंड के लिए आदिल रशिद और डेविड विली को 1-1 विकेट हासिल हुआ. वही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 22 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे है.

 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे ….

 

The post 20 रनों की पारी में ही वो रिकॉर्ड बना गये विराट जिसके सामने फीका रह गया राहुल का शतक appeared first on SportzWiki Hindi.