Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की जीत के बाद आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में हुआ बड़ा उल्टफेर, लोकेश राहुल पहुंचे इस नंबर पर

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को तीसरे और आखिरी मुकाबले में हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी अपने नाम कर दी है जिसमें लोकेश राहुल को एक खुश खबरी मिली है। साथ ही इनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच और पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान के लिए भी बहुत बड़ी और खुशखबरी मिली है।

गौरतलब हो कि इस खबर की पुष्टि आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल द्वारा की है जिसमें उन्होंने लिखा है आरोन फिंच हालिया बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर आया गए है।

ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाबे और पाकिस्तान के बीच खेली गयी टी-20 की त्रिकोणीय सीरीज में आरोन फिंच ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी को खूब प्रभावित किया और उसके बदले इन्हें यह बड़ा इनाम मिला है। इन्होंने एक शतक के साथ कुल 5 मैचों में 306 रन बनाये इस कारण उन्हें आईसीसी की टी-20 की रैंकिंग में पहले पायदान पर रखा गया है।

आईसीसी का आधिकारिक ट्वीट

जबकि पाकिस्तान के फखर जमान ने भी इस सीरीज में घातक बल्लेबाजी करते हुए 5 मैचों में 278 रन बनाये और फाइनल में 91 रनों की पारी खेलकर ट्रॉफी जिताई। वहीं भारतीय टीम के इन फॉर्म बल्लेबाज लोकेश राहुल भी अब टी-20 की रैंकिंग में तीसरे पायदान पर आ गये है।

उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में 70 रनों की पारी खेली तो इंग्लैंड के नाबाद 101 रन बनाकर अपना दूसरा शतक बनाया और इसी वजह से इन्हें भी नंबर तीन पर आने का मौका मिला है।

यहाँ देखिये शीर्ष पांच खिलाड़ी

क्रम संख्या रेटिंग नाम टीम कैरियर की बेस्ट रेटिंग
1 891 आरोन फिंच 900 बनाम जिम्बाबे, 03/07/2018
2 842 फखर जमान 842 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 08/07/2018
3 812 लोकेश राहुल 854 बनाम इंग्लैंड, 03/07/2018
4 801 कॉलिन मुनरो 805 बनाम पाकिस्तान, 22/01/2018
5 765 बाबर आजम 881 बनाम वेस्टइंडीज, 03/04/2018

The post भारत की जीत के बाद आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में हुआ बड़ा उल्टफेर, लोकेश राहुल पहुंचे इस नंबर पर appeared first on SportzWiki Hindi.