Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 क्रिकेट में ये रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बने धोनी

खेल डेस्क।भारतीय टीम ने रविवार को अन्तिम मैच में मेजबान इंग्लैंड को सात विकेट से शिकस्त देेकर लगातार छठी टी-20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।यह मैच पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए भी विशेष रहा। इस मैच में धोनी ने दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

जानिए, फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची इन टीमों का अब तक का सफर

तीसरे टी-20 मैच में धोनी ने विकेट के पीछे पांच कैच पकड़े। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट के एक मैच में सर्वाधिक कैच पकडऩे का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

यहीं नहीं धोनी ने दीपक चाहर की गेंद पर जैसन रॉय का कैच पकडऩे के साथ ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में विकेट के पीछे कैचों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक रिकॉर्ड ही है। इससे पहले अभी तक कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज ये उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता है।

टी-20 क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी के बाद रोहित शर्मा (नाबाद 100) की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में सात विकेट से हराकर इंग्लिश जमीन पर पहली बार टी-20 सीरीज पर कब्जा किया। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

रोहित शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने T20 श्रृखंला 2-1 से जीती

इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय की आतिशी 67 रन की बदौलत नौ विकेट पर 198 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा (नाबाद 100), कप्तान विराट कोहली (43) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 33) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 201 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम की। रोहित ने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए।