खेल डेस्क। रोहित शर्मा की रिकॉर्ड शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 शृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली है।
इस शतकीय पारी के माध्यम से रोहित शर्मा ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वह टी-20 क्रिकेट में तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल के नाम भी टी-20 क्रिकेट में दो शतक हैं।
इसके साथ ही रोहित ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कीवी बल्लेबाज के नाम भी क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
रोहित शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने T20 श्रृखंला 2-1 से जीती
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अन्तिम टी-20 मैच में रोहित ने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के लगाए। इस पारी के माध्यम से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 2000 रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे और विश्व के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली (2102) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
रूस का सपना तोड़ क्रोएशिया 20 साल बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा
रोहित शर्मा ने अब तक 84 मैचों में 32.59 की औसत 2086 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित ने टी-20 क्रिकेट में अपना पहला शतक 2 अक्टूबर, 2005 को धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के पहले मैच में बनाया था। इस मैच में उन्होंने 66 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12चौके और पांच छक्के लगाए।
जन्मदिन विशेष: क्रिकेट में इस कारण अपनी बादशाहत साबित करने में सफल रहे थे गांगुली
वहीं दूसरा शतक भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 22 दिसम्बर, 2017 को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में इंदौर में जड़ा था। रोहित शर्मा ने 118 रन की शतकीय पारी के दौरान 12 चौके और 10 छक्के लगाए। अपने टी-20 करियर की सबसे बड़ी पारी के दौरान उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया।