भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का ओपनिंग क्रम कुछ खास नहीं कर पा रहा है. भारतीय टीम को रोहित और धवन की जोड़ी ने पहले टी-20 मैच में जहां मात्र 7 रन की शुरूआत दिलाई थी. वही दुसरे मैच में भी भारतीय टीम को मात्र 7 रन की ही शुरूआत मिल पाई थी.
रोहित और धवन के इस खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम का मैनेजमेंट अब सीरीज के अगले मैच में कोई अलग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकता है.
कोहली और राहुल की जोड़ी के साथ उतर सकती है मैदान पर

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम रविवार को सीरीज के निर्णायक मुकाबले में कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है.
भारतीय टीम शिखर धवन को ड्राप करके दिनेश कार्तिक को इस मैच में मौका दे सकती है और दिनेश कार्तिक मध्यक्रम की भूमिका में नजर आ सके है. वही रोहित शर्मा को चौथे नंबर की जिम्मेदारी मिल सकती है.
राहुल और कोहली का ओपनिंग में अच्छा रिकॉर्ड

आपकों बता दें, कि विराट कोहली और केएल राहुल का ओपनिंग में शानदार रिकॉर्ड रहा है. केएल राहुल एक स्पेशलिस्ट ओपनर बल्लेबाज है. वह आईपीएल 2018 में भी ओपनिंग करते 14 मैचों में 659 रन बना चुके है.
वह पॉवरप्ले में बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता रखते है. वही उनकी तकनीक भी काफी अच्छी है. केएल राहुल अपनी शानदार फॉर्म का परिचय इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शानदार शतक लगाकर दे चुके है.
विराट कोहली भी आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए काफी सफल साबित हुए है. विराट ने आईपीएल 2016 के पूरे सीजन ओपनिंग की थी और कुल चार शतक बना डाले थे. विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए भी कुछ मैचों में ओपनिंग बल्लेबाजी की है और उसमे भी वह सफल साबित हुए है. विराट को अपने ओपनिंग के रिकॉर्ड को देखते हुए टी-20 क्रिकेट में ओपनिंग करनी चाहिए.
The post रोहित और धवन नहीं बल्कि, यह खिलाड़ी तीसरे टी-20 में ओपनिंग करते हुए आयेंगे नजर ! appeared first on SportzWiki Hindi.