भारतीय टीम पिछले 12 से 18 महीने में लगातार टी-20 सीरीज जीत रही है. फिर चाहे वह घर में हो या बाहर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में टीम ने टी-20 सीरीज में जीत हासिल की है. खास बात ये है कि ये सीरीज भारत ने विश्व की सबसे मजबूत टीमों को हराकर अपने नाम की हैं.
रविवार को भारत ने ब्रिस्टल में खेले गये फाइनल मुकाबले में वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 के अंतर से हराकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर कब्ज़ा जमाया.
जहां भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीती, तो वहीं इससे पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को त्रिकोणीय टी-20 श्रंखला के फाइनल मुकाबले में हराकर ख़िताब पर जीत हासिल की. पाकिस्तान मौजूदा समय में टी-20 रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद है.
सबसे अधिक बार लगातार टी-20 सीरीज और टूर्नामेंट में जीत

सबसे अधिक टी-20 टूर्नामेंट और सीरीज जीतने के मामले में पाकिस्तान पहले नंबर है. पाकिस्तान ने 2016-18 के बीच अभी तक 9 टूर्नामेंट और सीरीज अपने नाम की हैं . जबकि दूसरे नंबर पर भारत है. जिसने 2017-18 में अभी तक 6 सीरीज और टूर्नामेंट में जीत हासिल की है.

वहीं अगर बात सिर्फ द्वीपक्षीय सीरीज की करें तो उसमें भी पाकिस्तान टीम नंबर एक पर है. पाकिस्तान 2016 से लेकर कभी तक लगातर 8 सीरीज जीत कर अपने नाम कर चुका है. जबकि भारत 2017 से लेकर अभी तक लगातार पांच सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमा चुका है.

भारतीय टीम इस समय काफी मजबूत नजर आ रही है. टीम में ना सिर्फ बल्लेबाजी जबरदस्त दिखाई दे रही है, बल्कि गेंदबाजी में भी निरंतरता दिखी है. इसी वजह से भारत लगातार जीत हासिल कर रहा है.
टी-20 आईसीसी रैंकिंग में भारत 124 अंको के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. जबकि पाकिस्तान अभी भी 134 अंको के साथ टॉप पर मौजूद है. पाकिस्तान के पास भारत से 10 अंक ज्यादा हैं. इसलिए फ़िलहाल पाकिस्तान को पीछे कर नंबर एक पर पहुंचना आसान नही है.
The post लगातार सबसे ज्यादा टी-20 सीरीज जीतने के मामले में टॉप पर नहीं है भारत, जाने किसे छोड़ना है पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.