Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के दूसरा टी-20 हारने के बाद दिलीप वेंगसरकर ने इस टीम को बताया सीरीज का विजेता

टी-20 सीरीज खेल रही टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर अभी काफी लंबा वक्त बिताना है. टी-20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. जबकि इसके बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि भारतीय टीम के पास इस समय इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हराने का सबसे अच्छा मौका है.

टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैचों सीरीज खेलना कभी भी आसान नही रहा है. वहीं मौजूदा समय में टीम इंडिया पिछले समय के मुकाबले अधिक मजबूत नज़र आ रही है. टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही पहले से अधिक शानदार है.

ये कहा वेंगसरकर ने 

एक इंटरव्यू के दौरान पूर्व भारतीय बल्लेबाज वेंगसरकर ने कहा

”इसमें कोई शक नही है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया अधिक मजबूत टीमें हैं, खासकर अपने घरेलू परिस्थितियों. लेकिन मुझे लगता है कि कोहली और उनकी टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है. क्योंकि वह शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं. तथ्य ये है कि टीम सभी फॉर्मेट में टॉप पर है. जोकि काफी अच्छा है और सभी खिलाड़ी भी पूरी तरह फिट हैं. इसलिए उन्हें अच्छा करना भी चाहिए”

2014 के दौरान इंग्लैंड दौरे पर कोहली के ख़राब प्रदर्शन के बारे में पूछने पर वेंगसरकर ने कहा

”कोहली ने अपने उन कारकों पर काम किया होगा, जिसकी वजह से वह 2014 में असफल हो गए थे. क्योंकि वह अपने प्रदर्शन पर विश्वास रखते हैं. उन्हें मध्य में अधिक समय बिताना चाहिए. कोहली को ही नही बल्कि सभी बल्लेबाजों को जिससे वह वहां की परिस्थितियों को पूर्ण रूप से समझ सकें.”

वेंगसरकर का मानना है कि स्पिनर गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं. उन्होंने कहा

”इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए स्पिनर गेंदबाजों का सामना करना आसान नही होता खासकर कलाई गेंदबाजों का, ये इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास से पता चलता है. अगर भारत वनडे मैचों में अच्छा करता है तो टेस्ट में टीम इंडिया को एक मोमेंटम मिला जाएगा.”

The post भारत के दूसरा टी-20 हारने के बाद दिलीप वेंगसरकर ने इस टीम को बताया सीरीज का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.