पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक का कद भी खास खिलाड़ियों में माना जाता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके शोएब मलिक ने रविवार को अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। पाकिस्तान की टी-20 टीम के सबसे अहम बल्लेबाज माने जाने वाले शोएब मलिक ने इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल की है।

शोएब मलिक ने अपने इंटरनेशनल टी-20 करियर के किए 2 हजार रन पूरे
रविवार को जिम्बाब्वे में पाकिस्तान जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुई त्रिकोणिय टी-20 सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मैच में शोएब मलिक ने अपनी शानदार पारी से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2 हजार रन पूरे कर लिए हैं। शेएब मलिक टी-20 इंटरनेशनल करियर में 2 हजार रन तक पहुंचने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

मलिक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 37 रन की पारी खेल हासिल किया ये मुकाम
शोएब मलिक इस मैच के शुरू होने से पहले 98 इंटरनेशनल टी-20 मैचों में अपने नाम 1989 रन बना चुके थे। यहां से वो 2 हजारी बनने की मंजिल से 11 रन पीछे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ शोएब मलिक ने 24 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेल अपने टी-20 इंटरनेशनल रन को 2026 तक पहुंचा दिया है। इसके साथ ही वो मार्टिन गुप्टिल और ब्रैंडन मैकुलम के बाद 2 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया।

मलिक ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज
शोएब मलिक ने अपनी इस पारी के साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं जो अपने 2 इंटरनेशनल टी-20 रन से 8 रन अभी भी दूर हैं। शोएब मलिक इसके साथ ही पाकिस्तान की ओर से 2 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
शोएब मलिक ने अब तक खेले 99 टी-20 मैचों में 122.63 की स्ट्राइक रेट, 31.65 की औसत के और 1 शतक, 7 अर्धशतक की मदद से 2026 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post सानिया मिर्जा के पति शोयब मलिक ने बनाया टी-20 का ऐसा रिकॉर्ड जिसे आज तक न बना सके विराट appeared first on SportzWiki Hindi.