Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगले टी-20 मैच के लिए कार्डिफ जाते हुए सुरेश रैना ने एक अलग अंदाज़ में शेयर की फोटो

दो महीने से अधिक के लिए इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम ने मंगलवार को पहले टी-20 मैच में शानदार जीत दर्ज कर दौरे का आगाज किया. टीम इंडिया ने अपनी जीत की लय बरक़रार रखते हुए आठ विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. भारत के लिए इस जीत के हीरो शतक लगाने वाले केएल राहुल और पांच विकेट लेकर इंग्लैंड बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बनने वाले कुलदीप यादव रहे.

तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है. अगला मैच 6 जुलाई को कार्डिफ के शोफिया गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. दूसरे मैच के लिए टीम कार्डिफ रवाना हो गयी है. इस दौरान की एक फोटो सुरेश रैना ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है.

हम मस्ताने चले ज़िन्दगी बनाने : रैना 

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने बस में ट्रेवल के दौरान की एक फोटो को ट्वीटर पर शेयर किया. जिसमें वह भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, यज़ुवेंद्र चहल और उमेश यादव के साथ नज़र आ रहे हैं. रैना ने अपने इस ट्वीट में लिखा ”हम मस्ताने चले ज़िन्दगी बनाने, बंदे सयाने और नाम के दीवाने”

पहले टी-20 मैच में बल्लेबाजी के लिए रैना का नंबर नही आया था उससे पहले ही भारत ने जीत दर्ज करली थी. हालांकि आयरलैंड में रैना ने शानदार पारी खेली थी. आन वाले मैचों में वह अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी दिखा सकते हैं.

वहीं खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. जिसके बाद इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे भारत ने केएल राहुल की धमाकेदार नाबाद 101 रनों की पारी की बदौलत 18.2 ओवर में हासिल कर लिया था.  कोहली ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिला दी थी.

The post अगले टी-20 मैच के लिए कार्डिफ जाते हुए सुरेश रैना ने एक अलग अंदाज़ में शेयर की फोटो appeared first on SportzWiki Hindi.