Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्रांस 20 साल बाद बना फुटबॉल का बादशाह, खुशी से झूमे राष्ट्रपति

इंटरनेट डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की फ्रांस ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए पहली बार फाइनल खेल रहे क्रोएशिया को रविवार को 4-2 से पराजित कर 20 साल बाद 21 वें फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

फ्रांस ने 1998 में अपनी मेजबानी में पहली बार विश्व कप जीता था और उस कामयाबी के 20 साल बाद उसने एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। इस हार के साथ क्रोएशिया का अपने पहले फाइनल में इतिहास बनाने का सपना टूट गया। क्रोएशिया को आत्मघाती गोल करने का नुकसान उठाना पड़ा।

दोस्तों आपको बता दे की वही डेसचेम्प्स एक कोच के तौर पर इस बार अपनी टीम को दूसरी बार वर्ल्ड कप दिलाने में सफल रहे हैं। वह ऐसे तीसरे व्यक्ति हैं जो खिलाड़ी और कोच के तौर पर विश्व कप जीतने में सफल रहे हैं। फीफा का फाइनल मैच देखने दोनों देशो के राष्ट्रपति आये थे। फ्रांस जीतते ही राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों खुशी से झूम उठे। जबकि क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंदा ग्राबर कितारोविक ने मैक्रों को गले लगाकर बधाई दी।



Herald