Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में इन बल्लेबाजो के नाम है सबसे अधिक बार शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट ने आज विश्व क्रिकेट में पूरी तरह से छाया हुआ है। साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ ही इंटटरनेशनल टी-20 क्रिकेट का आगाज हुआ। तब किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ सालों में टी-20 क्रिकेट का अस्तित्व इस कदर जोर पकड़ेगा। आज इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में 680 मैच खेले जा चुके हैं।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी

ऐसे में समझा जा सकता है कि टी-20 क्रिकेट किस तरह से विश्व क्रिकेट में अपने पैर जमा चुका है। टी-20 क्रिकेट की इस लोकप्रियता के बीच आज स्पोर्ट्स विकी आपको टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का एक खास रिकॉर्ड बताने जा रहा है।

आपको आज हम बताते हैं टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की वो पांच जोड़ियां जो सबसे ज्यादा कर चुकी हैं शतकीय साझेदारी।

रोहित शर्मा-शिखर धवन ( 2 शतकीय साझेदारी)

वर्तमान समय में सीमित ओवर की क्रिकेट में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा सबसे खतरनाक जोड़ी में से एक हैं। इस जोड़ी ने सीमित ओवर की क्रिकेट में खूब धमाल मचाया है। वनडे क्रिकेट की तरह टी-20 क्रिकेट में भी शिखर-रोहित की जोड़ी का जलवा जबरदस्त रहा है।

इन दोनों के बीच अब तक दो बार शतकीय साझेदारी हो चुकी हैं। जिसमें 160 रनों की साझेदारी भी शामिल है। अब तक दोनों के बीच 32.44 की औसक से 1103 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

2 मार्टिन गुप्टिल-कोलिन मुनरो( 3 शतकीय साझेदारी)

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो भी सीमित ओवर की क्रिकेट की प्रभावशाली सलामी जोड़ी में से एक रही हैं। दोनों ही बल्लेबाजी की शैली बहुत आक्रमक है ऐसे में ये दोनों बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट के खतरनाक बल्लेबाज हैं। इन दोनों ने अब तक आपस में टी-20 क्रिकेट में 3 बार शतकीय साझेदारी की है।

3 रोहित शर्मा-विराट कोहली(3 शतकीय साझेदारी)

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट के एक दमदार बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा का साथ जब शिखर धवन जल्दी छोड़ देते हैं तो वो टीम को उबारने की कमान विराट कोहली के साथ संभाल लेते हैं।

टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने कई बार जबरदस्त खेल दिखाया है। इस दौरान इन दोनों बल्लेबाजों ने 3 बार शतकीय साझेदारी करने का कमाल भी किया है।

2 डेविड वार्नर-शेन वॉटसन(3 शतकीय साझेदारी)

ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की पूर्व सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन के साथ सलामी जोड़ी खूब जमती थी। डेविड वार्नर और शेन वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई टी-20 मैचों में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभायी है। ये दोनों विश्व क्रिकेट की एक खतरनाक टी-20 सलामी जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों ने इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में 3 बार अपनी साझेदारी को तीन संख्या में पहुंचाया है।

1 मार्टिन गुप्टिल-केन विलियम्सन(3 शतकीय साझेदारी)

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की जोड़ी कोलिन मुनरो के साथ तो जमती ही है साथ ही उनकी जोड़ी केन विलियम्सन के साथ भी खूब जमी है। केन विलियम्सन ने टी-20 क्रिकेट में कई बार मार्टिन गुप्टिल के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभायी है। मार्टिन गुप्टिल और केन विलियम्सन की जोड़ी ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बार शतकीय साझेदारी की। साथ ही दोनों ने 51 की औसत से आपस में रन जोड़े।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में इन बल्लेबाजो के नाम है सबसे अधिक बार शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.