Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 शृंखला का फाइनल मैच आज

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 शृंखला का निर्णायक मुकाबला आज ब्रिस्टल में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीरीज में एक-एक जीत के साथ बराबरी पर है।

इंग्लैंड ने दूसरे मैच में भारत को पांच विकेट से पराजित करने के बाद सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी। जबकि पहले मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी थी।

जन्मदिन विशेष: क्रिकेट में इस कारण अपनी बादशाहत साबित करने में सफल रहे थे गांगुली

दूसरे मैच में हार के लिए कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजों को जिम्मेवार ठहराया है। भारतीय टीम को अगर यह मुकाबला जीतना है तो उसके बल्लेबाजों विशेष रूस से शीर्ष क्रम को शानदार प्रदर्शन करना होगा।

जबकि यजुवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव को भी दमदार प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच में सीरीज जीत के साथ ही टी-20 में लगातार सीरीज जीत के रिकॉर्ड को भी आगे बढ़ाने का होगा।

रूस का सपना तोड़ क्रोएशिया 20 साल बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

अगर भारतीय इस मैच में जीत हासिल करने में सफल रही तो यह उसकी लगातार छठी टी-20 शृंखला जीत होगी। टीम इंडिया का टी-20 क्रिकेट में विजयी क्रम की शुरुआत नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड पर घरेलू शृंखला में मिली जीत के साथ हुई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने एक भी द्विपक्षीय टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शृंखला नहीं गंवाई है।

अब वनडे शृंखला से भी बाहर हुए बुमराह, शार्दुल ठाकुर टीम में शामिल

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, कृणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जैक बाल, जोस बटलर, सैम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जासन राय, डेविड विली, डेविड मालान।