Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लगातार छठी टी-20 शृंखला जीतने उतरेगी भारतीय टीम

कार्डिफ। पहले मैच में शानदार जीत से उत्साहित भारतीय टीम शुक्रवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने उतरेगी तो उसका लक्ष्य तीन मैचों की इस शृंखला पर कब्जा करने का होगा।

पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे के इस बल्लेबाज ने रच दिया ये इतिहास

इसके अलावा टीम इंडिया का एक लक्ष्य टी-20 क्रिकेट में लगातार छठी शृंखला जीतने का भी होगा। भारत की क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में विजयी क्रम की शुरुआत नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड पर घरेलू शृंखला में मिली जीत के साथ हुई थी। इसके बार टीम इंडिया ने एक भी द्विपक्षीय टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शृंखला नहीं गंवाई है।

ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता सुशील को चार साल में पहली बाउट में मिली हार

भारत और इंग्लैंड के बीच यहां पर खेले जाने वाले दूसरे मैच में बारिश भी अपनी भूमिका निभा सकती है। भारतीय टीम को दूसरे टी-20 मैच में भी पहले मैच के हीरो कुलदीप यादव से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पहले मुकाबले में भारत के चाइनामैन गेेंदबाज कुलदीप यादव ने 24 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे।

वहीं केएल राहुल ने नाबाद शतक लगाकर कर भारत को आसान जीत दिलाई थी। जिससे भारत शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल करने में कामयाब हो सका था। विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम इंडिया का प्रबंधन इस मैच में बदलाव करने के मूड में नहीं होगा। युजवेंद्र चहल को पहले मैच में महंगे साबित होने के बावजूद टीम में कायम रखा जा सकता है।

बांग्लादेश अपने टेस्ट इतिहास के न्यूनतम स्कोर पर हुई आउट भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, कृणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जैक बाल, जोस बटलर, सैम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जासन राय, डेविड विली, डेविड मालान।