बॉल टैंपरिंग मामले में बैन झेल रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई उप कप्तान डेविड वार्नर ने लंबे समय बाद एक बड़ी पारी खेली. कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में विनिपेग हॉक्स की कप्तानी करते हुए वार्नर ने एलिमिनेटर मैच में एडमॉन्टन रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ टीम को क्वालिफायर में पहुंचाया.

184 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक्स टीम को कप्तान वार्नर और लेंडल सिमंस ने ठोस शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े. सिमंस के आउट होने के बाद वार्नर और बेन मैकडरमॉट ने पारी को संभाला.
वार्नर 36 गेंदो पर 55 रनों की पारी खेलकर 14वें ओवर में आउट हो गए. मैकडरमॉट ने 65 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई.
इससे पहले मेपल लीफ ग्राउंड में खेले गए मैच में वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हॉक्स के गेंदबाज रियाद इमरित ने शानदार चार विकेट हॉल लेकर रॉयल्स टीम को 183 के स्कोर पर समेट दिया.
रियाद ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए. जिसमें ल्यूक रॉन्की (25), फरहान बेहारदीन (18) और केविन ओ ब्राइन (2) के बड़े विकेट शामिल हैं.
रॉयल्स की तरफ से खेल रहे पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद आफरीदी चार रन बनाकर रन आउट हो गए.
.@davidwarner31 played a captain’s knock for his side #WinnipegHawks in the @GT20Canada, scoring a free-flowing half-century to help his side win and stay alive in the tournament. #WHvER #GT20Canada
Image Courtesy: https://t.co/IbxLd3y8Cv pic.twitter.com/4jyi19MxQd
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) July 13, 2018
वार्नर की इस पारी के बाद आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी. हैदराबाद ने ट्वीट करते हुए कहा कि इसी वजह से हमने अपने कप्तान को इस सीजन बहुत मिस किया.
इस पर डेविड वार्नर ने खुद सनराइजर्स हैदराबाद का शुक्रिया अदा किया. वार्नर ने सनराइजर्स के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि “मुझे मिस करने के लिए धन्यवाद.”
Thanks guys @SunRisers miss Hyderabad very much https://t.co/NBdRwrpyuD
— David Warner (@davidwarner31) July 13, 2018
बता दें, बॉल टेंपरिंग में फंसने के कारण वार्नर और स्टीवन स्मिथ दोनों को आईपीएल 11 में खेलने का मौका नहीं मिला. इस दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल फैन्स ने खूब मिस किया.
हालांकि हैदराबाद का सफ़र इस सीजन फाइनल तक रहा जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से शिकस्त झेलनी पड़ी. वार्नर की जगह केन विलियमसन ने बखूबी अपनी टीम की जिम्मेदारी को संभाला.
The post ग्लोबल टी-20 लीग में अर्द्धशतकीय पारी खेलने के बाद भावुक हुए वार्नर ने हैदराबाद के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.