टी-20 सीरीज जीत कर इंग्लैंड दौरे का शानदार आगाज करने वाली टीम इंडिया आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने जा रही है. भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीती थी. मगर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर हो रही है कि आखिर कप्तान विराट कोहली ने टी-20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में कुलदीप यादव को बाहर क्यों कर दिया. जोकि पहले मैच में पांच विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच रहे थे.
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ भी हुए हैरान
पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव को तीसरे अहम मुकाबले में टीम से बाहर बैठने का फैसला पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ को भी समझ नही आया. इसके अलावा भी कई लोग कोहली के इस फैसले को समझ नही पा रहे हैं.

भले ही लोग कोहली के इस फैसले को समझ नही पा रहे हों. मगर कप्तान कोहली ने कुलदीप को ना खिलाने का फैसला कुलदीप की भलाई के लिए ही लिया था.
इस वजह से नही खिलाया था
अब आज के आधुनिक कप्तानों की सोच बदल चुकी है. शायद इसीलिए पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ कोहली के फैसले को समझ नही पाए. दरसल तीसरा टी-20 मैच ब्रिस्टल मैदान पर खेला गया था. इस मैच को लोग अपने अपार्टमेन्ट से भी देख रहे थे. क्योंकि ब्रिस्टल का मैदान दुनिया के सबसे छोटे क्रिकेट मैदानों में से एक है.

सामने की बाउंड्री काफी छोटी है. इसलिए इस मैदान पर चौके छक्के लगाना आसान हो जाता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोहली ने कुलदीप को नहीं खिलाया.
कोहली को इस बात का डर था कि इंग्लैंड के बल्लेबाज कुलदीप को टारगेट कर सकते हैं. क्योंकि बाएं हाँथ के गेंदबाज पर शॉट खेलना थोड़ा आसान समझा जाता है.
चूंकि कुलदीप यादव को अभी वनडे सीरीज खेलनी है इसलिए कोहली नही चाहते थे, कि कुलदीप का आत्मविश्वास कम हो जाए.
वह वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए एक शानदार गेंदबाज साबित हो सकते हैं. कुलदीप की गेंदबाजी को समझना फ़िलहाल दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों के लिए एक पहेली बना हुआ है.
The post विराट कोहली ने इस वजह से कुलदीप यादव को तीसरे टी-20 मैच से किया था बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.