Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के लिए ड्वेन ब्रावो ने बदला अपना नाम, अब इस नाम से खेलते आयेंगे नजर

वेस्ट इंडीज के ड्वेन ब्रावो एक शानदार मनोरंजक खिलाड़ी हैं. टी-20 के जबरदस्त ऑल राउंडर ब्रावो दुनिया भर की लीगों में खेलना पसंद करते हैं. आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रावो इस समय ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में खेलते हुए नज़र आ रहे हैं.

ब्रावो जहां मैदान पर विकेट लेने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मानते हुए दिखाई देते हैं, तो वहीं वो मैदान के बाहर भी अपने इसी अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं और एक चैंपियन सॉंग भी गा चुके हैं. वहीं चल रही ग्लोबल टी-20 लीग में वह जर्सी पर अपने एक नए नाम के साथ दिखाई दिए हैं.

ब्रावो ने अपनी जर्सी पर लिखा ये नाम 

जर्सी पर छोटा नाम रखने के लिए बदल कर नाम रखना क्रिकेट खिलाड़ियों में एक ट्रेंड बन चुका है. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए ब्रावो की येलो जर्सी में डीजे ब्रावो(D.J Bravo) लिखा हुआ दिखाई देता है. वहीं आमतौर पर जर्सी नंबर 47 में नज़र आने वाले ब्रावो कनाडा लीग में इसी नंबर के साथ नज़र आ रहे हैं, लेकिन नाम उनका बदल गया है.

इस बार वह जो जर्सी पहने हुए उस पर ‘चैंपियन’ लिखा हुआ है. इसी नाम का अपना पहला सॉंग उन्होंने 2016 में रिलीज़ किया था. हालांकि छोटे फॉर्मेट के वह एक ऑल राउंडर चैंपियन खिलाड़ी हैं. अभी तक 391 टी-20 मैच खेल चुके ब्रावो 427 विकेट ले चुके हैं. वहीं उनके नाम 5644 रन दर्ज हैं.

विनिपेग हॉक्स टीम की कप्तानी कर रहे ब्रावो 

ग्लोबल टी-20 में ड्वेन ब्रावो विनिपेग हॉक्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ मैचों में उनकी टीम ने एक मैच में ही जीत दर्ज कर पायी है. अभी पिछले मुकाबले में ब्रावो की टीम को क्रिस गेल की टीम वेंकूवर नाइट्स से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

 

The post ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के लिए ड्वेन ब्रावो ने बदला अपना नाम, अब इस नाम से खेलते आयेंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.