Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 में पहली बार शामिल हुए चहर व कुणाल, मंगलवार को खेलेंगे इंगलैंड के खिलाफ

लाइव सिटीज, खेल डेस्क : लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में तेज गेंदबाज दीपक चहर और ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को पहली बार शामिल किया गया है. दोनों को जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया है. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में क्षेत्ररक्षण के दौरान बुमराह घायल हो गए थे, जबकि, सुंदर अभ्यास सत्र में चोटिल हुए थे. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वनडे सीरीज से पहले बुमराह फिट हो जाएंगे.

बता दें कि दीपक चहर इस समय इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड में ही हैं. इंडिया ए टीम इंग्लैंड लॉयंस और वेस्टइंडीज ए टीम के खिलाफ सीरीज खेल रही है. सीरीज में 3 मैच होने तक चहर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 7 विकेट ले चुके हैं. उनका औसत 12.71 और इकॉनमी रेट 4.04 का रहा है. दीपक चहर ने आईपीएल 11 में भी बेस्ट परफॉर्मेंस किया था. इसी तरह क्रुणाल पंड्या ने मुंबई इंडियंस की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था.

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह गुरुवार को भारतीय टीम ने नेट पर प्रैक्टिस की थी, जिसमें बुमराह ने हिस्सा नहीं लिया था. वे आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में भी नहीं खेले थे. भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी-20 सीरीज जीती है. सीरीज में उन्होंने 2 विकेट लिये.

उधर इंग्लैंड के खिलाफ कड़े मुकाबलों में बुमराह का न होना निश्चित रूप से टीम के लिए परेशानी है. आईसीसी टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह 10वें नंबर पर हैं. भारत के सिर्फ दो गेंदबाज ही टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हैं. इनमें भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं.

The post टी-20 में पहली बार शामिल हुए चहर व कुणाल, मंगलवार को खेलेंगे इंगलैंड के खिलाफ appeared first on Live Cities.