Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 के बाद वनडे सीरीज से भी बाहर हुए बुमराह, इस खिलाड़ी को मिली बुमराह की जगह

अंगुली में चोट की वजह से भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे. यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है. हाल के दिनों में बुमराह भारतीय टीम के लिए लिमिटेड ओवर फार्मेट में तुरुप के इक्के साबित हुए हैं.

ऐसे में इस अहम खिलाड़ी की कमी आगामी वनडे सीरीज में जरुर खलेगी.चयन समिति ने बुमराह की जगह शार्दुल ठाकुर को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका दिया है.

शार्दुल के साथ इस रेस में दीपक चाहर का भी नाम आ रहा था. हालांकि यहां शार्दुल ने बाजी मार ली. बुमराह के बारे में जानकारी देने वाले एक सूत्र ने कहा था, ‘साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में भी उनका खेल अच्छा था और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे. यह भारत के लिए बड़ा झटका है. उम्मीद है कि उनके टीम में आने वाला खिलाड़ी भी अच्छा खेलेगा.’

बता दें, शार्दुल अभी इंग्लैंड में इंडिया ए की तरफ से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं शायद यही वजह है कि इन्हें टीम में वरीयता दी गयी है. महाराष्ट्र के ठाकुर ने 2017 में श्रीलंका के दौरे भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था. इस सीरीज पर दो मैच खेलने के बाद ठाकुर को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी एक मैच खेलने का मौका मिला था.

ठाकुर ने तीन वनडे मैचों में 5 विकेट लिए हैं. जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सेंचुरियन वनडे में आया था, जब उन्होंने 52 रन देकर दक्षिण अफ्रीका के 4 विकेट लिए थे.

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए ठाकुर ने आईपीएल 2011 में 13 मैचों में 16 विकेट लिए. ठाकुर निचले क्रम के अच्छे बल्लेबाज भी हैं.

हालांकि डेथ ओवर में उनकी गेंदबाजी उतनी असरदार नहीं है, इंग्लैंड दौरे पर अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो उन्हें इस पक्ष पर काम करना होगा.

The post टी-20 के बाद वनडे सीरीज से भी बाहर हुए बुमराह, इस खिलाड़ी को मिली बुमराह की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.