भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच कार्डिफ के मैदान पर खेला गया था. इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट से जीत लिया था और सीरीज को भी 1-1 से बराबर कर लिया था. अब इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच 8 जुलाई को खेला जायेगा.
भारत बना पाई सिर्फ 148 रन का स्कोर

इस मैच का टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. आपकों बता दें, कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना पाई है.
भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 25 गेंदों पर 50 रन की पारी विराट कोहली ने खेली. वही टीम के लिए सुरेश रैना ने 20 गेंदों पर 27 रन बनाये. वही एमएस धोनी ने 25 गेंदों पर 32 रन बनाये.
इंग्लैंड के लिए लियाम प्लुन्केट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया. वही आदिल रशिद ने भी अपनी टीम के लिए 4 ओवर में मात्र 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया.
इंग्लैंड ने 5 विकेट रहते किया लक्ष्य हासिल

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने इस मिले हुए 149 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 58 रन की नाबाद पारी एलेक्स हेल्स ने खेली थी. वही जॉनी बेरिस्टों ने भी टीम के लिए 18 गेंदों पर 28 रन की एक अच्छी पारी खेली थी.
भारतीय टीम के लिए उमेश यादव ने 2 विकेट हासिल किये थे. वही भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या और युज्वेंद्र चहल ने भारतीय टीम के लिए 1-1 विकेट हासिल किया था.
कुलदीप को देर से गेंद देने की गलती से हारे मैच

आपकों बता दें, कि इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक छोटी सी गलती की थी. जो भारतीय टीम के लिए बहुत भारी पड़ी थी. दरअसल, इस मैच में कप्तान कोहली ने कुलदीप यादव को काफी देर से गेंदबाजी सौपी थी. कुलदीप यादव को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 10वें ओवर में गेंदबाजी सौपी थी. कुलदीप पिछले मैच में जीत के हीरो रहे थे, लेकिन उन्हें विराट ने काफी देर से गेंदबाजी सौपी.
The post अगर विराट कोहली ने नहीं की होती यह छोटी सी गलती, तो भारत जीता होता दूसरा टी-20 मैच appeared first on SportzWiki Hindi.