Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच ये रिकॉर्ड बनाने मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही मे भारत और इंग्लैंड के बीच टी 20 सीरीज का पहले मैच आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। पिछले मैच में जीत के हीरो रहें है भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल शानदार बल्लेबाजी और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की वजह से भारतीय टीम ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की इस मैच में लोकेश राहुल ने शानदार शतक लगाया। भारतीय टीम शुक्रवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच को हाल हाल में जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य तीन मैचों की इस शृंखला पर कब्जा करने का होगा। कल के मैच टीम इंडिया का एक लक्ष्य टी-20 क्रिकेट में लगातार छठी शृंखला जीतने का भी होगा। पहले मुकाबले में भारत के चाइनामैन गेदबाज कुलदीप यादव ने 24 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। वहीं केएल राहुल ने नाबाद शतक लगाकर कर भारत को आसान जीत दिलाई थी।

IND Vs ENG: कोहली का 'बॉस' बन गया टीम इंडिया का यह विस्फोटक बल्लेबाज...

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की अगर भारतीय टीम ने कल का मुकाबला जीत लिया तो भारतीय टीम लगातार छठी शृंखला जीतने वाली टीम बन जाएगी। बताया जाता है की भारत टीम ने क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में विजयी क्रम की शुरुआत नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड पर घरेलू शृंखला में मिली जीत के साथ हुई थी। अभी इसके बार टीम इंडिया ने एक भी द्विपक्षीय टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शृंखला नहीं गंवाई है। जिससे भारत शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल करने में कामयाब हो सका था। विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम इंडिया का प्रबंधन इस मैच में बदलाव करने के मूड में नहीं होगा। युजवेंद्र चहल को पहले मैच में महंगे साबित होने के बावजूद टीम में कायम रखा जा सकता है।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, कृणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जैक बाल, जोस बटलर, सैम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जासन राय, डेविड विली, डेविड मालान।



Herald