कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग का एलिमीनेटर मुकाबला डेविड वार्नर की कप्तानी वाली विनिपेग हॉक्स व सोहेल तनवीर की कप्तानी वाली एडमोंटन रॉयल्स के बीच 12 जुलाई शनिवार को खेला गया.
इस मुकाबले को डेविड वार्नर की कप्तानी वाली विनिपेग हॉक्स टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 7 विकेट से जीत लिया है और फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है.
एडमोंटन रॉयल्स ने खड़ा किया था 183 रन का बड़ा स्कोर

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस डेविड वार्नर की कप्तानी वाली विनिपेग हॉक्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सोहेल तनवीर की कप्तानी वाली एडमोंटन रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया.
एडमोंटन रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 18 गेंदों पर 44 रन की पारी आघा सलमान ने खेली. वही टीम के लिए आंद्रे फ्लेचर ने भी 31 गेंदों पर 41 रन का योगदान दिया. विनिपेग हॉक्स के लिए रयाड एमरिट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किये.
डेविड वार्नर की तूफानी पारी से लक्ष्य किया हासिल

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी विनिपेग हॉक्स की टीम ने अपने कप्तान डेविड वार्नर की तूफानी पारी के चलते इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
डेविड वार्नर ने तूफानी अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मात्र 36 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली. डेविड वार्नर ने अपनी इस शानदार पारी में 5 चौके व 4 छक्के लगाये.
डेविड वार्नर की कप्तानी वाली विनिपेग हॉक्स का मैच अब क्रिस गेल की कप्तानी वाली वेंक्योर नाइट्स से 14 जुलाई को होगा. यह मैच दूसरा क्वालीफायर मैच होगा. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी. वह 15 जुलाई को वेस्टइंडीज बी टीम के साथ कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग का फाइनल मैच खेलेगी.
The post कनाडा ग्लोबल टी-20 : चार महीने बाद फॉर्म में लौटे डेविड वार्नर, मैदान में मचाई खलबली appeared first on SportzWiki Hindi.