Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में अन्सोल्ड रहने वाले जो रूट अब इस फ्रेंचाइजी की तरफ से करेंगे टी-20 लीग डेब्यू

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट को आईपीएल 2018 की नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, भले ही इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट आईपीएल में ना बिके हो, लेकिन उन्हें अब ऑस्ट्रेलिया की टी-20 बिग बैश लीग में शामिल कर लिया गया है.

सिडनी थंडर के लिए खेलेंगे जो रूट 

आपकों बता दें, कि इसी बीच स्पोर्ट्सकीडा की एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. जो यह है, कि जो रूट बिग बैश सीजन-8 में सिडनी थंडर की टीम से खेलते हुए नजर आयेंगे.

आपकों बता दें, कि बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की कप्तानी शेन वाटसन के पास है. वही इसी टीम में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर भी खेलते है. जो रूट को टीम में शामिल करने की जानकारी खुद टीम के कोच शेन बांड ने दी है.

आपकों बता दें, कि अभी हाल में ही भारत के खिलाफ हुए तीसरे टी-20 मैच में जो रूट को टीम की प्लेइंग इलेवन से ड्राप किया गया था और उनकी जगह बेन स्टोक्स को टीम में शामिल किया गया था.

बिग बैश के सभी मैचों के लिए हो सकते है उपलब्ध 

आपकों बता दें, कि 27 नवंबर को इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा समाप्त हो जाना है और इसके बाद इंग्लैंड की टीम को जनवरी के अंत में वेस्टइंडीज दौरे के लिए जाना है. इस लिहाज से इंग्लैंड के खिलाड़ियों के पास बिग बैश सीजन-6 खेलने का पूरा मौका रहेगा. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट भी अपनी टीम के लिए बिग सीजन-8 का पूरा सीजन खेल सकते है.

शानदार है जो रूट का टी-20 करियर 

जो रूट ने इंग्लैंड के लिए अबतक 28 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 35.77 की शानदार औसत व 128.59 के स्ट्राइक रेट से 787 रन बनाये हुए है.

अगर जो रूट के पूरे टी-20 करियर की बात करे, तो वह अब तक 60 मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 31.11 की औसत से व 125.59 के स्ट्राइक रेट से 1369 रन बनाये हुए है.

The post आईपीएल में अन्सोल्ड रहने वाले जो रूट अब इस फ्रेंचाइजी की तरफ से करेंगे टी-20 लीग डेब्यू appeared first on SportzWiki Hindi.