मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 की शुरुआत मंगलवार को यहां पर होने वाले पहले मैच से होगी।विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम इस मुकाबले में इंग्लैंड के चुनौतीपूर्ण और व्यस्त दौरे की शुरूआत करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य मेजबान टीम को जीत की पटरी से उतार दबाव में लाने का होगा।
विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट आज से: इन खिलाड़ियों पर होंगी सभी की नजरें
इंग्लैंड इस समय शानदार फॉर्म में है। उसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 5-0 से हराने के बाद एकमात्र टी-20 मैच में भी कंगारू टीम को शिकस्त दी थी।
इस मैच में तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मौका मिलता है, वो भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से टी-20 क्रिकेट खेलने वाले पहले राजस्थानी खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले अभी तक कोई भी राजस्थानी खिलाड़ी यह मुकाम हासिल नहीं कर सका है। दीपक चाहर को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोट के कारण बाहर होने के कारण भारत की टी-20 टीम में शामिल किया गया था।
पेनल्टी शूटआउट में चूक भारत को पड़ी भारी, ऑस्ट्रेलिया ने जीती चैम्पियंस ट्रॉफी
दोनों देशों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारतीय टीम का इससे पहले आयरलैंड टीम के खिलाफ खेले गए दोनों मैचों में मिली बड़ी जीत से जरूर मनोबल ऊंचा होगा। भारत ने पहले मैच में आयरलैंड को 76 और दूसरे मैच में 143 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।
जो अभी तक सचिन को भी नहीं मिली, उस उपलब्धि को हासिल किया द्रविड़ ने
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव, कु्रणाल पांड्या, दीपक चाहर।
इंगलैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टॉ, जेक बॉल, जोस बटलर, सैम कुरान, टॉम कर्रान, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लिआम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विली, डेविड मालन।