कोलंबो। आयुष बदौनी (नाबाद 185) और सलामी बल्लेबाज अधर्व ताइदे (113) की शतकीय पारियों के बाद मोहित जांगड़ा (72 रन पर पांच विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की मदद से भारत अंडर-19 टीम ने पहले युवा टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका अंडर-19 टीम को एक पारी और 21 रन से शिकस्त दी।
थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचने से सिंधु को विश्व रैंकिंग में हुआ ये फायदा
पहली पारी में भारतीय टीम से 345 रन से पिछडऩे के बाद श्रीलंकाई टीम अन्तिम दिन अपनी दूसरी पारी में 324 रन ही बना सकी। भारतीय टीम की ओर से मोहित जांगड़ा ने सबसे ज्यादा 72 रन पर पांच विकेट हासिल किए। जबकि शतकवीर आयुष बदौनी ने दो विकेट झटके। बदौनी ने पहली पारी में भी चार विकेट हासिल किए थे।
अपने पहले अन्तरराष्ट्रीय मैच में अर्जुन ने की पिता सचिन तेंदुलकर की बराबरी,अब भविष्य को लेकर उठने लगे सवाल
वहीं महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने श्रीलंका की दूसरी पारी में भी एक विकेट हासिल किया। इस तरह उन्होंने अपने पहले अन्तरराष्ट्रीय मैच में दो विकेट प्राप्त किए।मैच के तीसरे दिन श्रीलंका ने अपने तीन विकेट केवल 177 रन पर ही गंवा दिए थे। उसे पारी की हार टालने के लिए चौथे दिन 168 रन की आवश्यकता थी, लेकिन बाकी बचे बल्लेबाज अन्तिम दिन अपनी टीम को पारी की हार से नहीं बचा सके।
राजीव शुक्ला के निजी सचिव पर लगे आरोप, टीम में चयन के लिए पैसों और काॅल गर्ल की करते है मांग
श्रीलंका की पूरी टीम 95.2 ओवर खेलने के बाद 324 रन पर ही ढेर हो गई। श्रीलंका की दूसरी पारी में निशान मदुष्का ने 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 118 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और दो छक्के लगाए।वहीं नुवानिदु फर्र्र्नाेंडो ने 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
इन दोनों बल्लेबाजों की ये पारियों श्रीलंका टीम को पारी की हार से नहीं बचा सकी।इससे पहले तीसरे दिन बदौनी ने 205 गेंदों में 19 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 185 रन बनाए। हालांकि दूसरे छोर पर सहयोग नहीं मिलने के कारण वह अपना दोहरा शतक नहीं बना सके।