Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कभी 22 गेंदों पर 6 विकेट लेने वाले इस भारतीय खिलाड़ी का आज सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक

स्टुअर्ट बिन्नी ने जब क्रिकेट में पदार्पण किया था उस समय उन्होंने अपने आलराउंड प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था. लेकिन अपनी इस फ़ार्म में ये ख़िलाड़ी निरंतरता नहीं रख सका. साल 2014 में ढाका में बांग्लादेश में इन्होने कहर ढा दिया था. उन्होंने उस मैच में सिर्फ 22 गेंदों पर 4 रन देकर 6 विकेट लेने का जो कारनामा किया, इनके समर्थन में लोग कसीदे पढने लगे.

 

 

लेकिन हालिया पप्रदर्शन को अगर देख लिया जाए तो आपको ये बेमानी ही लगेगा कि किस प्रकार इन्होने इस करिशमें को कैसे कर दिखाया.  बिन्नी ने राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलते हुए 14 एकदिवसीय मैच, 6 टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेले है, इन मैचों में अच्छा प्रदर्शन न कर पाना इनके टीम से बाहर होने का मुख्य कारण है.

अभी तक इन्होने मात्र दो अर्द्धशतक लगाये जो इन्होने इंग्लैंड और जिम्बाम्बे के विरुद्ध किया है. इन्होने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच साल 2016 में वेस्टइंडीज के साथ खेला.

 

इस बार आईपीएल में बिन्नी राजस्थान रॉयल्स टीम के हिस्सा थे, राजस्थान ने इन्हें 50 लाख में खरीदा था. हालिया प्रदर्शन को अगर देख लिया जाए , आईपीएल में पुरे सत्र में फ्लाप रहे बिन्नी जिनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया था. राजस्थान के प्रशंसको ने उनके प्रदर्शन पर जमकर लताड़ लगायी थी.

 

 

 

आईपीएल के दौरान उनको 7 मैचों में मौका दिया गया लेकिन वह टीम प्रबंधन पर खरे नहीं उतर सके, उन्होंने निराश करते हुए मात्र 22 रन बनाए,  गेंदबाजी  में भी बेहद ख़राब स्पेल डाले. 8.80 की इकोनामी से रन दे डाले. हाल में ही जब राजस्थान ने बिन्नी के साक्षात्कार को सोशल मीडिया पर डाला तो लोग मजाक उड़ाने लगे.

इंडिया टीम इस समय इंग्लैंड दौरा कर रही है, जो विश्वकप की तैयारियों को लेकर परखने का अच्छा अवसर माना जा रहा है. अगले साल इंग्लैंड की मेजबानी में स्सभी टीमों को विश्वकप खेलना है. जिसके लिए सभी टीमों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है.

 

 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेन्ट और लाइक करे …

 

The post कभी 22 गेंदों पर 6 विकेट लेने वाले इस भारतीय खिलाड़ी का आज सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.