भारतीय टीम ने इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर तीन मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज को जीतकर एक जबरदस्त आगाज किया है। भारत ने रविवार को इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया और सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे सीरीज के लिए भी अपनी तैयारियों का नमूना दे दिया है।

हार्दिक पंड्या ने टी-20 सीरीज जीत को बताया वनडे सीरीज में मददगार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने टी-20 सीरीज जीत के बाद वनडे सीरीज में भी जीत का भरोसा जताया है। तीसरे टी-20 मैच में हार्दिक पंड्या ने 4 विकेट लेने के साथ ही 33 रनों की पारी खेल जीत में अपना योगदान दिया। जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पंड्या का साफ मानना है कि टी-20 सीरीज जीत आने वाली वनडे सीरीज के लिए काम आ सकती है।

मैं हर मैच में अपनी गलतियों से करता हूं सीखने की कोशिश- हार्दिक
हार्दिक पंड्या ने कहा कि
“मैं हमेशा खेल को सीख रहा हूं और मैं जो मैच खेलूं उसमें की गई गलतियों से सीखने में यकिन करता हूं। हमारे पास एक शानदार सपोर्टिंग स्टाफ और लीडर हैं जो हमें जाने और खेलने के लिए ज्यादा आत्मविश्वास देते हैं। हम तो सिर्फ हर मैच का आनंद ले रहे हैं बजाय ये सोचने कि हम क्या कर रहे हैं। हम सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ खेलने की कोशिश कर रहे हैं। जब आप ऐसा करते हैं तो आपका प्रदर्शन अच्छा होता है।”

टी-20 क्रिकेट में रन लुटाने के बाद वापसी नहीं होती आसान
हार्दिक पंड्या ने तीसरे मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी को लेकर आगे कहा कि
“जब मुझे एक ही ओवर में 22 रन पड़े तो मैंने सोचा टी-20 क्रिकेट बड़ा ही मजेदार फॉर्मेट है और अब तो केवल एक ही चीज थी कि अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के साथ वापसी करें। विराट कोहली ने मुझसे पूछा और मैने उनसे कहा कि मैं ठीक हूँ। अगर आप इस तरह की स्थिति में आओ और इस तरह की पिच पर विकेट लें और साथ ही रन रोक दें तो मुझे ये सुनिश्चित करना पड़ा कि मैंने ये कितनी सरलता से कर दिया।”

हार्दिक ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए झटके 4 विकेट
आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम एक समय बहुत बड़े स्कोर ही ओर बढ़ रही थी और लग रहा था कि स्कोर 220 के पार जा सकता है लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने खासकर हार्दिक पंड्या ने भारत को जोरदार वापसी करायी और पहले ओवर में 22 रन खाने के बाद अगले तीन ओवरों में केवल 16 रन देकर 4 विकेट झटके।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post हार्दिक पंड्या ने बताया पहले ही ओवर में 22 रन पड़ने पर पास आकर विराट ने कही थी ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.