जिम्बाब्वे और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली गयी, जिसमें मेहमान टीम ने एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन किया और क्लीन स्वीप कर दिया गया है। इस सीरीज में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपने नाम कई बड़े कारनामे किये है। इस सीरीज से वनडे क्रिकेट को आठवाँ दोहरा शतक भी मिला है।

इस सीरीज में पाकिस्तान ने सभी मैच बहुत बड़े अंतर से जीते है और शायद ही कभी इतना प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। पहला मुकाबला जिसमें 201 से, उसके बाद दूसरा मैच 9 विकेट, तीसरा 9 विकेट, चौथा 244 और अंतिम मैच 131 रनों से जीते है। साथ ही पाक टीम को इस बार उन्हें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा घातक बल्लेबाज मिल गया है।
दरअसल हम बात कर रहे है इमाम उल हक की जिन्होंने अपने नाम बहुत बड़ा कारनामा किया है। इन्होंने पिछले दो मैचों में लगातार दो शतक बनाये है और सीरीज में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही ये सबसे तेज गति से चार शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है।

कोई नहीं कर पाया यह कारनामा
इमाम उल हक ने अब तक अपने वनडे कैरियर में महज 9 मैच ही खेले है जिसमें 4 शतक शामिल है और ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज है। जी हाँ, बता दें कि वनडे क्रिकेट में अब तक किसी भी बल्लेबाज ने अपनी शुरूआती 15 पारियों में 4 या इससे ज्यादा शतक नहीं लगाये है।
यहाँ तक कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जिन्हें आज रन मशीन कहा जाता वो भी इनके सामने फेल है। कोहली ने अपना पहला शतक 13 पारियों के बाद 14वीं पारी में लगाया था। इस प्रकार इमाम उल हक कई गुना इनसे आगे है।

अब तक ऐसा रहा है इमाम उल हक़ का कैरियर
अगर हम इनके कैरियर पर एक नजर डालें तो इमाम उल हक ने अब तक महज 9 ही वनडे मैच खेले है, जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए अब तक 544 रन बना चुके है।
इस दौरान इनके चार शतक तो है, लेकिन कोई अर्द्धशतक नहीं है। अब तक इनका औसत भी 68.0 का जबरदस्त रहा है। लेकिन इनका कैरियर तो अभी आगे पूरा बाकी पड़ा हुआ है।
The post पाकिस्तान के इस 22 वर्षीय बल्लेबाज के सामने फेल है रन मशीन विराट कोहली, देख लीजिए आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.