Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मिथ-वॉर्नर के प्रशंसकों को 24 घंटों के अंदर ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया झटका, नरमी बरतने की रिपोर्ट को सीए ने की खारिज

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दो सबसे बड़े बल्लेबाज पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर इन दिनों क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को इसी साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान बॉल टेंपरिंग कांड करने को लेकर प्रतिबंधित कर दिया था।

डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ की वापसी का दावा किया था एक रिपोर्ट ने

इसके बाद से दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन बुधवार को अचानक से ही स्मिथ और वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के द्वारा नरमी दिखाए जाने की संभावना जतायी गई थी। बुधवार को चैनल नाइन के सूत्रों से मिली जानकारी में कहा जा रहा था कि इन दोनों क्रिकेटरों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वहां के घरेलु क्रिकेट के लिए छूट दे सकती है। इस खबर से स्मिथ-वॉर्नर के प्रशंसकों में खुशी की लहर छा गई थी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की किसी भी तरह की खबर से किया इनकार

इस खबर के अभी 24 घंटों का समय भी नहीं हुआ है और स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर को छूट देने की रिपोर्ट को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खारिज कर दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दो टूक इस बात से इंकार कर दिया है जिसमें ये कहा जा रहा था कि स्टीवन स्मिथ और वॉर्नर को शेफील्ड शील्ड में खेलने का मौका दिया जा सकता है।

किसी भी हालात में प्रतिबंधित खिलाड़ियों की सजा नहीं की जाएगी कम

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू पर दिए इंटरव्यू में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि” किसी भी स्तर पर हम दक्षिण अफ्रीका की घटना के सबंध में संबंधित खिलाड़ियों के लिए मौजूदा प्रतिबंधों को कम करने का विचार नहीं कर रहे हैं।खिलाड़ियों ने आरोपों को पूरी तरह से स्वीकार कर लेने के बाद आचरण संहिता के प्रतिबंधों को पलटा या कम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। प्रकाशित खबरे पूरी तरह से निराधार हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post स्मिथ-वॉर्नर के प्रशंसकों को 24 घंटों के अंदर ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया झटका, नरमी बरतने की रिपोर्ट को सीए ने की खारिज appeared first on SportzWiki Hindi.