Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे अग्रेज, भारत को 269 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

इंग्लैंड ने खड़ा किया 268 रन का स्कोर

आपको बता दें, कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरूआत शानदार रही और उसके दोनों ही ओपनर बल्लेबाज ने मात्र 10.1 ओवर पर 73 रन जोड़ लिए थे, लेकिन जब 10.2 गेंद पर जेसन रॉय आउट हुए, तो इंग्लैंड की पारी भी लड़खड़ा गई और 105 रन तक पहुंचने तक इंग्लैंड की टीम ने अपने 4 विकेट गंवा दिए थे.

इसके बाद जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने एक 93 रन की अच्छी साझेदारी की, लेकिन टीम के 198 रन के स्कोर पर जोस बटलर भी आउट हो गए.

अंत में इंग्लैंड की टीम जैसे-तैसे 49.5 ओवर में 268 रन बनाने में कामयाब रही है. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा जोस बटलर ने भी 51 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली. वही 51 गेंदों पर 46 रन शानदार योगदान बेन स्टोक्स ने दिया.

भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 10 ओवर में मात्र 25 रन देकर 6 विकेट हासिल किए है. वहीं दूसरे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी अपने 10 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.

भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए अब 269 रन की जरुरत है.

The post कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे अग्रेज, भारत को 269 रन का लक्ष्य appeared first on SportzWiki Hindi.