Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तांत्रिक ने 26 वर्षीय महिला के साथ कर दिया ऐसा कांड की.....

क्राइम डेस्‍क। देश में इन दिनो लगातार महिलाओं के साथ हो रही ज्‍यादती के मामले सामने आ रहे। पिछले कुछ समय की बात करें तो छोटी बच्‍चीयों के साथ हो रहे अमानवीय कुकृत्‍यों की वजह से महिलाओं और छोटी बच्‍चीयों में डर का माहौल बनने लगा हैं। पूरे देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर ऐसी वारदातें थमने का नाम नही ले रही हैं। हालहीं में ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं देश की राजधानी दिल्ली से जहां एक तांत्रिक ने महिला को झांसा देकर उसके साथ बलात्‍कार की वारदात को अंजाम दे दिया। देश में तांत्रिक‍ विदयाओ का ढोंग करने वाले कुछ बेहरूपियों की वजह से आए दिन कोई ना कोई महिला इनकी जालसाजी और गलत नियत का शिकार हो बैठती हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ये मामला बाहरी दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र से सामने आया हैं। खबरों की माने तो 26 वर्षीय युवति को इलाज का झांसा देकर एक तांत्रिक ने बलात्‍कार की वारदात को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर आरोपी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया हैं। इस वारदात के बारें में जानकारी पुलिस ने दी हैं। दिल्‍ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तांत्रिक‍ का नाम मोहम्मद उस्मान हैं जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा का निवासी हैं और उसे बुधवार को अमन विहार क्षेत्र से हिरासत में लिया गया हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले की शिकायत 23 अप्रैल को आई थी। शिकायत में पीडित महिला ने बताया हैं कि आरोपी युवक उसे इलाज का लालच देकर राजस्थान के अजमेर में ले गया था और वहां उसके साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने मामले की जानकारी पर अमन विहार क्षेत्र में गुप्‍तचरो का जाल बिछाया। जब आरोपी युवक वहां अपने एक परिचित से पैसे लेने आया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। खबरों के अनुसार आरोपी दिल्‍ली से रवाना होना चाहता था इसलिए उसे पैसो की सख्‍त जरूरत थी। आरोपी ने पुलिस की पुछताछ में कबूला हैं कि वो पिछले 11-12 साल से तांत्रिका विदया कर रहा था।



Herald