Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कोहली लगायेगा वनडे में शतक, लेकिन ये 2 खिलाड़ी होंगे मैच विनर

भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे की शुरूआत जीत के साथ की है। भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत ली। अब भारतीय टीम गुरूवार से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन भारतीय टीम के पास कुछ चिंताएं भी हैं जिनके बारे में विचार की जरूरत है।

कोहली और धवन नहीं दिख सके अपनी लय में

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी लय में नहीं दिख रहे हैं जिसके लिए जाने जाते हैं। जहां विराट कोहली ने छोटी-छोटी पारियां  जरूर खेली लेकिन इसे बड़े स्कोर में बदल नहीं सके तो वहीं शिखर धवन तो बिल्कुल ही रन नहीं बना सकेहैं लेकिन जो भी वो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

वीरू ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वीरेन्द्र सहवाग को भारतीय टीम के इन बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा है। सहवाग ने इंडिया टीवी के साथ खास बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए जिसमें से ये सवाल भी शामिल रहे।

वीरू ने धवन पर जताया वनडे सीरीज में पूरा भरोसा

टी-20 क्रिकेट में भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की खराब फॉर्म को लेकर जब वीरू से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं लगता कि शिखर धवन का टी-20 सीरीज का खराब प्रदर्शन वनडे सीरीज पर कोई प्रभाव डालेगा। ये आपके साथ कभी-कभी  हो सकता है जब 3-4 मैचों में आपने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो लेकिन जब आप दूसरे फॉर्मेट में आते हो तो आपको सेट होने का ज्यादा समय मिलेगा। टी-20 फॉर्मेट में 120 गेंदो होती है और यहां वनडे फॉर्मेट में 300 गेंदे होती हैं। धवन को यहां पर सेटल होने का ज्यादा समय मिलेगा। मुझे यकिन है कि वो वनडे फॉर्मेट में अच्छा करेंगे।”

रोहित अच्छी फॉर्म में आ सकते हैं तो धवन भी करेंगे प्रदर्शन

रोहित शर्मा को लेकर वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि “इस दौरे की शुरूआत में हम रोहित शर्मा के फॉर्म से परेशान थे, लेकिन हमने देखा कि उन्होंने कैसे अंतिम टी-20 मैच में शतक जड़ा और भारत की टी-20 सीरीज जीतने के नायक बने। इसलिए मेरा मानना है कि धवन वनडे में अच्छा प्रदर्शन जरूर करेंगे।”

कोहली निश्चित तौर पर वनडे सीरीज में लगाएंगे शतक

इस दौरे पर भारत के कप्तान विराट कोहली का वो बेहतरीन फॉर्म नजर नहीं आया है जो हमेशा उनकी होती है। इस बात को लेकर जब वीरू से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

यहां पर इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच हैं और मुझे तो लगता है कि विराट कोहली निश्चित तौर पर एक या दो मैचों में शतक लगाएंगे। जैसा मैंने पहले भी कहा कि भारतीय बल्लेबाजी वनडे फॉर्मेट में कोहली के आस-पास नहीं घुमती है। यहां पर कुछ खिलाड़ी हैं जैसे धवन, रोहित, केएल राहुल, एमएस धोनी और सुरेश रैना जो टीम के लिए मैच जीताने में सक्षम हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वीरेंद्र सहवाग ने कहा कोहली लगायेगा वनडे में शतक, लेकिन ये 2 खिलाड़ी होंगे मैच विनर appeared first on SportzWiki Hindi.