Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले वनडे में ऐतिहासिक जीत के बाद भी इन 2 खिलाड़ियों का बाहर होना तय, ये होगी कोहली की रणनीति

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज गुरूवार से हुआ। गुरूवार को ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने अपनी टी-20 सीरीज की लय को बरकरार रखा और एक धमाकेदार जीत के साथ वनडे सीरीज की शुरूआत की। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़ बना ली।

भारत ने पहले वनडे मैच में हासिल की शानदार जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम कुलदीप यादव के विकेटो के छक्के के आगे अपने पूरे ओवर खेले बिना ही 268 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के 137 और विराट कोहली के 75रनों की मदद से आसानी से 8 विकेट से जीत हासिल कर ली।

जीत के बाद भी इन दो खिलाड़ियों को देखना होगा बाहर का रास्ता

भारत इस जीत के साथ ही एक और वनडे सीरीज जीत की तरफ अपने कदम बढ़ा लिए हैं। भारतीय टीम ने पहले वनडे में इतनी शानदार जीत हासिल की लेकिन इसके बाद भी कप्तान विराट कोहली दो बदलाव की ओर देख सकते हैं।

माना जा रहा है शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट सिद्धार्थ कौल और सुरेश रैना को बाहर का रास्ता दिखा सकता है।

सिद्धार्थ कौल

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपने वनडे करियर का आगाज करने वाले सिद्धार्थ कौल को दूसरे वनडे में बाहर बैठाया जाना तय नजर आ रहा है। दूसरे वनडे मैच में भुवनेश्वर कुमार की वापसी होगी। ऐसे में सिद्धार्थ कौल पर ही गाज गिरेगी। इसके अलावा सिद्धार्थ कौल के लिए अपने करियर की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उन्हें पहले वनडे मैच में 10 ओवरों में 62 रन पड़े और कोई विकेट भी नहीं मिला।

सुरेश रैना

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सुरेश रैना को पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका। सुरेश रैना को अपने आपको साबित करने का मौका तो नहीं मिला लेकिन विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में सुरेश रैना को बाहर कर मौके की तलाश में बैठे दिनेश कार्तिक को मौका दिया जा सकता है। दिनेश कार्तिक  को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी बाहर ही बैठना पड़ा था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पहले वनडे में ऐतिहासिक जीत के बाद भी इन 2 खिलाड़ियों का बाहर होना तय, ये होगी कोहली की रणनीति appeared first on SportzWiki Hindi.