Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने कहा भाग्यशाली है विराट कि उसके टीम में मौजूद है ये 2 खिलाड़ी

इंग्लैंड में चल रही भारतीय और इंग्लिश टीम के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में रोचक क्रिकेट जारी है. भारतीय टीम ने अभी हाल में ही इंग्लिश टीम को टी-20 सीरीज में 2-0 से मात दी.

इन जीतों में भारतीय स्पिन की जोड़ी का अहम किरदार रहा. कुलदीप यादव और चहल ने अंग्रेजों की कमर तोड़ कर रख दी.

 

 

ट्रेंट ब्रिज़ में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में कुलदीप यादव का बल्लेबाजों के ऊपर ऐसा कहर टूटा. पूरी इंग्लैंड की टीम कुलदीप के चाइना गेंदों के सामने बेबस नजर आई. कुलदीप यादव ने इस मैच में सर्वाधिक 6 विकेट हासिल किये.

इनका करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. पहले मैच को भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के शतकीय प्रहार की बदौलत 5 विकेट से बड़ी ही आसानी से जीत लिया.

 

 

टीम मैचो की सीरीज का दूसरा मैच जो कि लॉर्ड्स में खेला जा रहा है यह मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो की स्थिति वाला है, यहाँ  इंग्लैंड को मेहमानी तौर पर लाज बचाने के लिए इस मैच को जीतना अनिवार्य है. इस मैच को अगर टीम इंडिया जीतती है तो वह सिरीज को अपने कब्जे में कर लेगी, जबकि अगर यह मैच टीम इंग्लैंड जीतती है तो 1 -1 से सीरीज बराबरहो जायेगी.

चहल और कुलदीप दोनों युवा स्पिनर जो भारतीय टीम के स्पिनर तिकड़ी की जान है. उन्होंने इन दोनों युवा गेंदबाजों की तारीफ में कसीदे पढ़े.

 

 

गंभीर ने कहा, कि

“आंकड़ो के अनुसार अभी तक ये दोनों भारतीय टीम के लिए मैच जिताऊ साबित हुए है. चहल ने अपने 11 -40 ओवर के बीच में कराये गए ओवरों में अभी तक 32 विकेट हासिल किये है, यह कारनामा करने वाले वो पहले खिलाड़ी है. जबकि दूसरे स्थान पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव काबिज है जिन्होंने इन्ही  के मध्य में 28 विकेट हासिल किये है. इन दोनों की यही विशेषता बताती है कि ये दोनों किस हद तक भारतीय टीम के लिए सौभाग्यशाली है.”

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक,कमेंट और शेयर करे …

The post गौतम गंभीर ने कहा भाग्यशाली है विराट कि उसके टीम में मौजूद है ये 2 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.