Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ आज 2 विकेट लेते ही ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर जायेंगे कुलदीप यादव

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का आखिरी मुकाबला आज हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है। इससे पहले भारत ने पहला मैच 7 विकेटों से जीता था तो दूसरा मैच इंग्लैंड ने भारत को 86 रनों से हराया था और अब अंतिम मैच आज खेला जाने वाला है जिसमें कई छोटे और बड़े रिकॉर्ड बन सकते है।

तीसरे वनडे मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड

1- यदि विराट कोहली और कम्पनी हेडिंग्ले में भी मैच जीतते हैं तो वे लगातार 5 विदेशी द्विपक्षीय श्रृंखला जीतने वाली पहली भारतीय टीम बन जायेगी। कोई भारतीय टीम ने ऐसा नहीं किया है। 2008-09 से 2009 तक उनका पिछला रिकॉर्ड 4 लगातार चार सीरीज था।


62 – एमएस धोनी (1,462) ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक रन बनाये है और अगर इस मैच में ये 62 रनों की पारी खेल लेते है तो ये युवराज से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे। वर्तमान में रिकॉर्ड युवराज सिंह (1,523) के नाम है।


2- कुलदीप यादव ने अब तक इस सीरीज में 9 विकेट लिए है ये 3 या इससे कम मैचों में सबसे कम मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बनने के लिए 2 और विकेट की जरुरत है। वर्तमान में, रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी के नाम है।


2 अगर इस मैच में कुलदीप 2 विकेट ले लेते है तो उनके 50 वनडे विकेट भी पूरे हो जायेंगे हालाँकि इन्होंने अभी महज 22 एकदिवसीय मैच खेले हैं, तो ये 23 एकदिवसीय मैचों में अजीत आगरकर और मिशेल मैकक्लेनाघन के संयुक्त रूप से बराबरी कर देंगे।


68- जॉनी बेयरस्टो को 2,000 रन पूरे करने के लिए 68 रनों की जरूरत है। बेयरस्टो 27वें इंग्लैंड क्रिकेट खिलाड़ी बन जायेंगे जिन्होंने यह कारनामा किया हो।


इस तरह आज के इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से कुलदीप यादव के लिए बहुत ख़ास है और ये कई कारनामे कर सकते है। साथ ही भारतीय टीम यह मैच किसी भी हाल में जीतकर श्रृंखला अपने नाम करना चाहेगी। मैच जो लीड्स में खेला जाएगा जहाँ भारत का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है।

The post इंग्लैंड के खिलाफ आज 2 विकेट लेते ही ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर जायेंगे कुलदीप यादव appeared first on SportzWiki Hindi.