क्रिकेट विश्वकप के शुरू होने में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। सभी टीमों ने विश्वकप को लेकर अपना समीकरण बनाना शुरू कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम भी एक बार फिर विश्वकप विजेता बनने के लिए तैयारी कर रही है, लेकिन उसकी तैयारी को बड़ा झटका उस समय लगा जब इंग्लैंड के खिलाफ उसे वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वही साल जो पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उठी थी।
मध्यक्रम कर रहा परेशान
भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। मध्यक्रम में धोनी के अलावा कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं है जिसकी जगह टीम में पक्की हो। टीम अभी तक केएल राहुल, सुरेश रैना, श्रेयष अय्यर, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, मनीष पाण्डेय और अजिंक्य रहाणे को आजमा चुकी है लेकिन कोई भी बल्लेबाज मध्यक्रम की खाली दो स्थानों को भर नहीं पा रहा है।
मोहम्मद कैफ ने सुझाए दो नाम
कुछ समय पहले क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने मध्यक्रम के लिए दो नाम सुझाए हैं। उसके अनुसार अब मध्यक्रम में कृणाल पांड्या और अंबाती रायडू को आजमाना चाहिए।
India have experimented with 7 players KL Rahul, Rahane, Kedar Jadhav, Manish Pandey, Shreyas Iyer, Karthik, Raina for the two middle over slots. Don't seem to have still settled on both positions.
Feel Krunal and Rayudu might get a look in. Who has been your best pick? #ENGvIND— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 17, 2018
रायुडू इंग्लैंड जाने वाली वनडे टीम का हिस्सा भी थे लेकिन यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से उनके स्थान पर रैना को टीम में शामिल कर लिया गया। आईपीएल 2018 में रायुडू शानदार फॉर्म में थे और उनके बल्ले से 600 से ज्यादा रन निकले थे। इसके साथ ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलने वाले क्रुणाल पांड्या भी पिछले समय से घरेलू मैचों में शानदार खेल दिखा रहा हैं। उन्हें चोटिल वाशिंगटन सुन्दर की जगह टी-20 टीम में शामिल भी किया गया था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

टॉप-3 पर निर्भर है टीम इंडिया
टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह टॉप-3 के बल्लेबाजों पर निर्भर हो चुकी है। रोहित, धवन और विराट में से किसी दो का भी फेल होना मतलब टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी होती है। विश्वकप सिर पर है ऐसे में चयनकर्ताओं को कैफ के सुझाव पर जरूर विचार करना चाहिए।
The post मोहम्मद कैफ ने मध्यक्रम में रैना, राहुल और कार्तिक को छोड़ इन 2 खिलाड़ियों को जगह देने की किया मांग appeared first on SportzWiki Hindi.