Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जुन तेंदुलकर को हाई लाइट करने के चक्कर में लोगो ने इन 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ की नाइंसाफी

भारत की तरफ से एक नए खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण हुआ जिसकी चर्चा पूरे दिन सोशल मिडिया पर छाई रही यह खिलाड़ी काफी वक्त से अंतर्राष्ट्रीय में पदार्पण करने के लिए तैयार था. जिसको श्रीलंका के खिलाफ भारत की अंडर -19 टीम में जगह मिली.

यह युवा खिलाड़ी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर है जिन्होंने 17 जुलाई को कोलंबो में ‘नोनडिस्क्रीप्ट्स क्रिकेट क्लब’के  मैदान पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला. इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी करते हुई 11 ओवर में 2 ओवर मेडन के साथ 3 की इकोनामी रेट से 33 रन देकर 1 विकेट लिया.

यह अर्जुन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट है. अर्जुन ने इस मैच में श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज कामिल मिशरा को महज 09 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर ही चलता कर दिया.यह विकेट लेने के साथ ही अर्जुन पूरा दिन मीडिया में छाए रहे.

अर्जुन के साथ दो और शानदार गेंदबाज टीम में 

अर्जुन तेंदुलकर के आलावा इस मैच में भारत की तरफ से शानदार बालिंग करते हुए आयुष बदोनी और हर्ष त्यागी ने इस मैच में 4-4 विकेट लिए जिसकी बदौलत श्रीलंका की टीम 244 रन के सिमट गई, लेकिन सोशल मिडिया पर केवल अर्जुन का ही नाम काफी सामने आया लोग एक विकेट हासिल करने के लिए इनको बधाई देते रहे.

इन दो गेंदबाजों ने लिए चार चार विकेट 

भारतीय टीम हर्ष त्यागी और आयुष बदोनी के चार चार विकेट लेने से ही लंकाई टीम को 244 के स्कोर पर रोंक पाई. भारतीय टीम की तरफ से दिन का खेल ख़त्म होने तक गेंदबाजी करते हुई हर्ष ने 92 रन देकर 4 विकेट लिए, तो वही आयुष ने 24 रन देकर चार विकेट लिए, तो अर्जुन ने 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया और मोहित जांगड़ा ने 28 रन देकर एक विकेट चटकाया.

टीम के कप्तान 63 रन पर हुए आउट

दिन का खेल ख़त्म होने तक जबाब में भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए 1 विकेट पर 92 रन बना लिए थे, लेकीन अब दूसरे दिन खेल में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट के खोकर 324 रन बना लिए है.

भारत की टीम ने अभी तक 80 रनों की बढात बना ली है जिससे भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. जिसमे अथारवा ताइड ने 13 चौके साथ 161 बालों में शानदार 113 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके साथ ही अनुज रावत ने 8 चौके 2 छक्कों के साथ 59 बालों में 63 रनों की पारी खेली, तो वही देवदत्त ने 4 चौकों साथ 34 बाल में 25 रन,पवन शाह ने 4 चौकों के साथ 90 बालों में 38 रन, यश राठोड़ ने 5 चौकों के साथ 69 बालों में 34 रनों का योगदान दिया.

आयुष बदोनी 3 चौकों के साथ 23 रन और निहाल वढेरा 2 चौकों 1 छक्के के साथ 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैतो श्रीलंका टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए परेरा और सेनारत ने को दो-दो विकेट मिले, तो वही मेंडिस को 1 विकेट मिला बाकी गेंदबाज अभी तक अपना प्रभाव नहीं दिखा पाए.

श्रीलंका की पहली पारी महेज 244 रन पर ही सिमट गई 
श्रीलंका की तरफ से पासिंदू सूरियाबंदारा ने सर्वाधिक 69 बनाये जबकि निशान मादुष्का 39 निपुण धनंजय 39 एसटी मेंडिस ने 39 रनों का सामान स्कोर बनाया.

विनोद कांबली ने दी अर्जुन को बधाई


पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने भावुक होकर संदेश में लिखा कि जब मैंने अर्जुन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए देखा तो मेरी आँखे आंसू से भर गई. उन्होंने कहा कि अर्जुन मेरे बचपन के दोस्त सचिन के बेटे है.

उन्होंने लिखा, कि “मैंने अर्जुन को बड़ा होते देखा है. अर्जुन मैं तुम्हारे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने से बहुत खुश हूं. यह तो अभी शुरुआत है. मै आने वाले समय में  में तुम्हारी सफलता के लिए कामना करता हूं. तुम अपनी पहली सफलता के लिए जश्न मनाओ इस समय का लाभ उठाओ.”

The post अर्जुन तेंदुलकर को हाई लाइट करने के चक्कर में लोगो ने इन 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ की नाइंसाफी appeared first on SportzWiki Hindi.